Tika utsav: सरकार का टीका उत्सव एक ढोंग है- राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि जरूरी चिकित्सा सुविधाओं के अभाव के बीच टीका का उत्सव एक ढोंग है।
नयी दिल्ली, 15 अप्रैल : कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि जरूरी चिकित्सा सुविधाओं के अभाव के बीच टीका का उत्सव एक ढोंग है.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ना टेस्ट, ना अस्पताल में बेड, ना वेंटिलेटर, ना ऑक्सीजन......, टीका भी नहीं है, बस एक उत्सव का ढोंग है. पीएम केयर्स ...?’’ यह भी पढ़ें : West Bengal Assembly Elections 2021: कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रत्याशी रेजाउल हक की कोलकाता के अस्पताल में मौत
ना टेस्ट हैं, ना हॉस्पिटल में बेड,
ना वेंटिलेटर हैं, ना ऑक्सीजन,
वैक्सीन भी नहीं है,
बस एक उत्सव का ढोंग है.
PMCares?
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 15, 2021
देश में सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,00,739 मामले आए जबकि 1,038 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,73,123 हो गई है. नए मामले आने से देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,40,74,564 पर पहुंच गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2021 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

