Sanjay Singh Gets Bail: संजय सिंह आएंगे जेल से बाहर, शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, AAP ने कहा- सत्य की जीत हुई ‼️
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी. मामले की विस्तार से सुनवाई के बाद, शीर्ष अदालत ने कहा: “संजय सिंह को जमानत पर रिहा किया जाता है.”
नई दिल्ली, 2 अप्रैल : सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी. मामले की विस्तार से सुनवाई के बाद, शीर्ष अदालत ने कहा: “संजय सिंह को जमानत पर रिहा किया जाता है.”
पीठ ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सिंह को जमानत पर रिहा किए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है. हालांकि, पीठ ने कहा कि उन्हें ट्रायल कोर्ट द्वारा तय किए जाने वाले नियमों और शर्तों पर रिहा किया जाएगा. शीर्ष अदालत की पीठ ने कहा, "संजय सिंह राजनीतिक गतिविधियां जारी रख सकते हैं." यह भी पढ़ें :बीयर और पानी की बोतल पर MRP से अधिक कीमत वसूलना रेस्टोरेंट को पड़ा भारी, कंज्यूमर कोर्ट ने लगाया जुर्माना
सत्य की जीत हुई ‼️
वो दिन दूर नहीं जब AAP के ख़िलाफ़
BJP की पूरी साज़िश धाराशाही होगी 🔥
इंक़लाब ज़िंदाबाद💪 pic.twitter.com/C1On50a6jA
— AAP (@AamAadmiParty) April 2, 2024
इससे पहले, शीर्ष अदालत ने ईडी को नोटिस जारी किया था और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी और उसके बाद रिमांड को चुनौती देने वाली संजय सिंह की एक दूसरी याचिका के साथ जमानत याचिका पर सुनवाई का निर्देश दिया था. संजय सिंह को 4 अक्टूबर 2023 को शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था. संजय सिंह को जमानत मिलने पर आप आदमी पार्टी के साथ ही आप नके नेताओं ने इसे सत्य का जीत बताया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2024 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

