देश

संजय राउत ने पत्र लिखकर सभी विपक्षी दलों का समर्थन के लिए दिया धन्यवाद

शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक पत्र लिख कर सभी विपक्षी दलों के नेताओं को उनका समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया है. संजय राउत इस समय मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं.

संजय राउत ने पत्र लिखकर सभी विपक्षी दलों का समर्थन के लिए दिया धन्यवाद
शिवसेना नेता संजय राउत (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 5 अगस्त : शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने एक पत्र लिख कर सभी विपक्षी दलों के नेताओं को उनका समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया है. संजय राउत इस समय मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं. संजय राउत ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस, एनसीपी, टीएमसी और आप जैसी पार्टियों के नेताओं को पत्र लिखा है और कहा है कि इस कठिन समय में जब केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का उपयोग कर उनके खिलाफ दुर्भावनापूर्ण तरीके से कार्यवाही कर रही है, तब सभी पार्टियां और उनके नेताओं ने साथ दिया इसके लिए सभी का शुक्रिया.

संजय राउत ने पत्र में ये भी लिखा है कि, बालासाहेब ठाकरे ने उन्हें सिखाया था कि रोने की बजाय लड़ना ज्यादा बेहतर है. ऐसे कठिन समय में जिसने भी हमारे और हमारी पार्टी के पक्ष में संसद के अंदर और बाहर समर्थन दिखाया है, सभी का संजय राउत ने शुक्रिया किया. संजय राउत ने ये भी कहा कि सभी की दुआओं से वो जल्द जीतकर आएंगे. यह भी पढ़ें : CBI Raid: सब-इंस्पेक्टर भर्ती में धांधली को लेकर CBI की 30 जगहों पर छापेमारी, BSF अधिकारी पर साजिश का आरोप

गौरतलब है कि शिवसेना नेता संजय राउत को ईडी ने पात्रा चॉल जमीन घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया है और वो 8 अगस्त तक प्रवर्तन निदेशालय की कस्टडी में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2022 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).