देश

Samruddhi Highway Accident: समृद्धि हाईवे बना वाहनचालकों के लिए काल! वाशिम के पास फिर हुआ भीषण एक्सीडेंट, तीन लोगों की हुई मौत

समृद्धि हाईवे अपनी खूबियों के लिए जाना जाता है, लेकिन जब से यह बना है तभी से यह हाईवे एक्सीडेंट के लिए भी जाना जाने लगा है. एक बार फिर इस हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है.

Samruddhi Highway Accident: समृद्धि हाईवे बना वाहनचालकों के लिए काल! वाशिम के पास फिर हुआ भीषण एक्सीडेंट, तीन लोगों की हुई मौत
Road Accident (img: File photo)

समृद्धि हाईवे अपनी खूबियों के लिए जाना जाता है, लेकिन  जब से यह बना है तभी से यह हाईवे एक्सीडेंट के लिए भी जाना जाने लगा है. एक बार फिर इस हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है. एक तेज रफ़्तार कार खड़े ट्रक से जा टकराई. जिसके कारण कार के सामने का आधा हिस्सा ट्रक में घुस गया. यह सड़क हादसा वाशिम के समृद्धि हाईवे के नागपुर लेन पर खड़े ट्रक से कार टकराने के कारण हुआ. इस हादसे में कार के सामने का भाग बिलकुल चकनाचूर हो गया है.

इस भीषण हादसे में कार में बैठे तीन लोगों की मौकें पर मौत हो गई. बताया जा रहा है की यह घटना मालेगांव के रिधोरा इंटरचेंज के पास हुई  है. इस कार में से तीन मृतकों में से कार के पीछे के एक मृतक को मालेगांव के ग्रामीण हॉस्पिटल में भेजा गया है. कार के आगे की सीट पर बैठे चालक और एक अन्य व्यक्ति का शव कार में ही फंसे होने के कारण जेसीबी की मदद से उसे निकाला गया. कार की हालत इतनी खराब है की शव को काटकर भी निकालने की नौबत आ सकती है. यह भी पढ़े :MP Road Accident: मध्य प्रदेश सड़क हादसे में झालावाड़ के 13 लोगों की मौत, राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने जताया दुख

यह भी बताया जा रहा है की यह कार अमरावती जिले की है, लेकिन अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. इस कार से तीन लोग सफ़र कर रहे थे. इस घटना के बाद मौके पर हाईवे पुलिस पहुंची हैं. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

,

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2024 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).