देश

Samastipur Bridge Collapse: समस्तीपुर में निर्माणाधीन गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायल; जांच के आदेश (Watch Video)

बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु परियोजना में यह पहला हादसा नहीं है. इससे पहले भी रखरखाव कार्य के दौरान पुल का एक गर्डर गिरने की घटना सामने आ चुकी है. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Samastipur Bridge Collapse: समस्तीपुर में निर्माणाधीन गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायल; जांच के आदेश (Watch Video)

Samastipur Bridge Collapse: बिहार के समस्तीपुर जिले में शनिवार सुबह निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु परियोजना में बड़ा हादसा हो गया. गंगा नदी पर बन रहे इस मेगा ब्रिज का एक विशाल कंक्रीट स्लैब अचानक गिर गया, जिससे वहां काम कर रहे 6 मजदूर घायल हो गए. हादसा परियोजना के पिलर नंबर 58 पर स्लैब लगाने के दौरान हुआ. Bridge Collapse: लखनऊ प्रयागराज नेशनल हाईवे का फुटओवर ब्रिज टूटा, रायबरेली में बड़ा हादसा टला, क्रेन की मदद से हटाया;VIDEO

घटना के तुरंत बाद पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे. सभी घायल मजदूरों को पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से 5 घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) रेफर किया गया.

क्रेन की चेन टूटने से हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भारी-भरकम क्रेन की मदद से प्रीकास्ट कंक्रीट स्लैब को उसकी निर्धारित जगह पर लगाया जा रहा था. इसी दौरान क्रेन की एक महत्वपूर्ण चेन अचानक टूट गई, जिससे स्लैब सीधे गंगा नदी में जा गिरा. हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

पटोरी के डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया.

बिहार में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा

पहले भी हो चुका है हादसा

बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु परियोजना में यह पहला हादसा नहीं है. इससे पहले भी रखरखाव कार्य के दौरान पुल का एक गर्डर गिरने की घटना सामने आ चुकी है. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जांच के आदेश

राज्य के इंजीनियरिंग विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच में यह पता लगाया जाएगा कि हादसा क्रेन में तकनीकी खराबी, लापरवाही या सुरक्षा मानकों के पालन में कमी की वजह से हुआ. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2026 06:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).