Salman Khan Returns From London: लंदन से लौटे सलमान खान, कड़ी सुरक्षित व्यवस्था के बीच मुंबई एयरपोर्ट से घर के लिए रवाना- VIDEO
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कड़ी सुरक्षा के बीच लंदन से मुंबई लौट आए. सलमान मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर उतरे. उनके आगे-पीछे कड़ी सिक्योरिटी देखी गई, उनके साथ बॉडीगार्ड शेरा भी था.
मुंबई, 2 मई : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कड़ी सुरक्षा के बीच लंदन से मुंबई लौट आए. सलमान मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर उतरे. उनके आगे-पीछे कड़ी सिक्योरिटी देखी गई, उनके साथ बॉडीगार्ड शेरा भी था.
जैकेट और बेसबॉल कैप पहने 'दबंग' स्टार सीधे अपनी कार में बैठ गए. फोटोग्राफर उनका नाम पुकारते रहे, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. सलमान खान ने लंदन के वेम्बली स्टेडियम में यूके सांसद बैरी गार्डिनर से मुलाकात की. सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें जमकर वायरल हुई. यह भी पढ़ें : Amit Shah Deepfake Video Case: अमित शाह के ‘डीपफेक’ वीडियो मामले में 5 कांग्रेसी नेता गिरफ्तार, सोशल मीडिया टीम के खिलाफ भी एक्शन!
आपको बता दें कि 14 अप्रैल को सलमान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी. फायरिंग करने वाले एक आरोपी अनुज थापन ने 1 मई को पुलिस लॉकअप के बाथरूम में आत्महत्या कर ली. उसे 25 अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2024 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

