रुपये में दूसरे दिन भी गिरावट, डॉलर के मुकाबले सात पैसे टूटा
प्रमुख विदेशी मुद्राओं के समक्ष डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयरों में सुस्ती के बीच मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर सात पैसे की गिरावट के साथ 73.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई.
प्रमुख विदेशी मुद्राओं के समक्ष डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयरों में सुस्ती के बीच मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर सात पैसे की गिरावट के साथ 73.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.41 पर कमजोर खुला और कारोबार के दौरान विनिमय दर में 73.32-73.41 के दायरे में घट बढ हुई. अंत में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर सात पैसे की गिरावट के साथ 73.35 प्रति डॉलर पर बंद हुई. सोमवार को बंद भाव 73.28 रुपये प्रति डॉलर था.
इस बीच छह अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की घट बढ़ को दर्शाने वाला, डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 93.23 पर बंद हुआ. बाजार के कारोबारी सूत्रों ने कहा कि कमजोर वृहद घरेलू आर्थिक आंकड़ों के सामने आने के बाद निवेशकों ने सतर्कता का रुख अख्तियार कर रखा है. यह भी पढ़े: Fact Check: भारतीय रुपया 72 साल में पहली बार बांग्लादेशी टका से कमजोर, जानें वायरल खबर की पूरी सच्चाई
सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में दर्शाया गया है कि खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों की वजह से सितंबर के महीने में खुदरा मुद्रास्फीति, आठ माह के उच्चतम स्तर 7.34 प्रतिशत पर जा पहुंची जो रिजर्व बैंक के लिए चिंताजनक है. अगस्त के महीने में औद्योगिक उत्पादन में गिरावट जारी रही. तीस शेयरों पर आधारित बंबई शेयर सूचकांक 31.71 अंक की तेजी के साथ 40,625.51 अंक पर बंद हुआ.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2020 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

