देश

BREAKING: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, मलबे में दबने से 4 लोगों की मौत, सभी नेपाल के रहने वाले थे; VIDEO

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बीती रात हादसा हो गया. यहां मलबे में दबने से चार लोगों की मौत हो गई. सूचना मिलने पर बचाव अभियान चलाया गया. लेकिन दुख की बात है कि किसी को बचाया नहीं जा सका

BREAKING: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, मलबे में दबने से 4 लोगों की मौत, सभी नेपाल के रहने वाले थे; VIDEO

Rudrapyarag Incident: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बीती रात हादसा हो गया. यहां मलबे में दबने से चार लोगों की मौत हो गई. सूचना मिलने पर बचाव अभियान चलाया गया. लेकिन दुख की बात है कि किसी को बचाया नहीं जा सका. रेस्क्यू ऑपरेशन कर सुबह उनके शव बरामद किए गए. हादसे को लेकर रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार (Nandan Singh Rajwar) ने बताया कि मृतक सभी नेपाल के रहने वाले थे. शव को बरामद कर डीडीआरएफ टीम द्वारा रुद्रप्रयाग लाया जा रहा है.

हादसे के बाद का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आपदा प्रबंधन अधिकारी की टीम मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई.  लेकन रात का समय होने के साथ ही बारिश होने के चलते बचाव टीम को ज्यादा समय लगने के वजह से लोगों को बचाया नहीं जा सका. यह भी पढ़े: Bihar Stampede: बिहार के जहानाबाद में बड़ा हादसा, बाबा सिद्धनाथ मंदिर में मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत, कई जख्मी (Watch Video)

 मलबे में चारों लोगों की मौत:

जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे के बाद यह हादसा हुआ. जब मलबे में ये लोग फंस गए. हादसे की सूचना मिलने के बाद बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू टीम को मौके पर पहुंची.  जिसके बाद सभी चारों नेपाली नागरिक को मृत अवस्था में पाया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2024 08:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).