देश

Rudraprayag-Badrinath Highway: रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर ट्रॉले ने कई वाहनों में मारी टक्कर, चालक हिरासत में

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब तिलणी में एक अनियंत्रित ट्रॉला ने सड़क किनारे खड़े वाहनों और कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद ट्रॉला एक दीवार से टकराकर रुक गया.

Rudraprayag-Badrinath Highway: रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर ट्रॉले ने कई वाहनों में मारी टक्कर, चालक हिरासत में
Representational Image | ANI

रुद्रप्रयाग, 17 अक्टूबर : उत्तराखंड (Uttarakhand) के रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब तिलणी में एक अनियंत्रित ट्रॉला ने सड़क किनारे खड़े वाहनों और कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद ट्रॉला एक दीवार से टकराकर रुक गया. गनीमत रही कि उस समय सड़क किनारे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. पुलिस के अनुसार, आरोपी ड्राइवर की मेडिकल रिपोर्ट में नशे की पुष्टि होने पर वाहन को सीज किया जाएगा और चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

राहगीरों ने बताया कि हादसे के समय ट्रॉला बद्रीनाथ की ओर से आ रहा था और गति बहुत तेज थी. उसका चालक नशे में लग रहा था. ट्रॉला ने पांच वाहनों में टक्कर मारी. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रॉला चालक को हिरासत में ले लिया. कोतवाली पुलिस ने बताया कि चालक को तत्काल मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है. यह भी पढ़ें : Ratlam: इलाज में हुई देरी तो गुस्साया शख्स, डॉक्टर से की बदसलूकी, पुलिस कांस्टेबल और होमगार्ड को भी पीटा, रतलाम के हॉस्पिटल का वीडियो आया सामने; VIDEO

उन्होंने बताया कि इस इलाके में आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं. क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों की सघन चेकिंग की जाए और उनकी आवाजाही को केवल रात के समय तक सीमित किया जाए. राहगीरों ने बताया कि ये ट्रॉला बद्रीनाथ से ऋषिकेश की तरफ जा रहा था और ड्राइवर नशे में दिख रहा था. इसके बाद भी वह गाड़ी चला रहा था. हादसे के समय रास्ते में कोई मौजूद नहीं था. इसीलिए कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

राहगीरों ने बताया कि जब मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा तो चालक कुछ बोलने की हालत में नहीं था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने क्षेत्र में बढ़ते हादसों पर संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया है कि अब भारी वाहनों की आवाजाही का समय निर्धारित किया जाएगा ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2025 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).