उत्तराखंड के रुड़की में हनुमान जयंती शोभा यात्रा के दौरान बवाल, दो पक्षों में पथराव, दारोगा समेत 10 लोग घायल

भगवानपुर में देर रात हनुमान जन्मोत्सव के दौरान शोभा यात्रा में दो पक्षों में पथराव हुआ, जिसमें शोभायात्रा के साथ चल रहे मंडावर चौकी प्रभारी समेत 10 से अधिक लोग घायल हो गए. उपद्रवियों ने एक दूध के वाहन में तोड़फोड़ की और दो वाहनों में आग लगा दी.

(Photo Credits: Twitter)

रुड़की:  रामनवमी के बाद अब हनुमान जयंती पर देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसात्मक घटनाएं सामने आई हैं. शनिवार शाम दिल्ली में दो पक्षों के बीच पथराव हुआ तो वहीं उत्तराखंड में भी जमकर उपद्रव देखने को मिला. यहां भगवानपुर में देर रात हनुमान जन्मोत्सव के दौरान शोभा यात्रा में दो पक्षों में पथराव हुआ, जिसमें शोभायात्रा के साथ चल रहे मंडावर चौकी प्रभारी समेत 10 से अधिक लोग घायल हो गए. उपद्रवियों ने एक दूध के वाहन में तोड़फोड़ की और दो वाहनों में आग लगा दी. घटना के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

हरिद्वार जिले में स्थित भगवानपुर थाना क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव से बजरंग दल कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकाल रहे थे. शोभायात्रा जब डाडा पट्टी गांव में एक समुदाय विशेष के मोहल्ले से होकर गुजर रही थी. इसी दरौान पत्थरबाजी शुरू हो गई.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, May 18: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य कई राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड