देश

RTE Admission Lottery Result 2025: राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन के लिए आज निकाली जाएगी लॉटरी, जानें पूरा शेड्यूल

RTE Rajasthan Result 2025: राजस्थान में RTE के तहत प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन के लिए आज 9 अप्रैल को लॉटरी निकाली जाएगी. इस साल 3.14 लाख छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया, जो पिछले साल से 6 हजार ज्यादा हैं. लॉटरी में चयनित छात्रों को 15 अप्रैल तक स्कूल में ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी.

RTE Admission Lottery Result 2025: राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन के लिए आज निकाली जाएगी लॉटरी, जानें पूरा शेड्यूल

Rajasthan RTE Admission 2025: राजस्थान के अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है. शिक्षा का अधिकार अधिनियम (Right to Education - RTE) के तहत प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले बच्चों की RTE एडमिशन लॉटरी 2025 (RTE Rajasthan Result) आज, 9 अप्रैल को निकाली जाएगी. इस साल शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए पिछले साल की तुलना में 6 हजार ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं.

RTE Admission Lottery 2025 का समय और स्थान

राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज सुबह 10:30 बजे जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम के जरिए छात्रों के वरीयता क्रम का निर्धारण करेंगे.

अब तक का आवेदन आंकड़ा

  • कुल आवेदन: 3.14 लाख
  • स्कूलों की संख्या: 31,500 निजी स्कूल
  • पिछले साल आवेदन: 3.08 लाख
  • 4500 स्कूलों में एक भी आवेदन नहीं हुआ है क्योंकि अभिभावकों ने सर्वश्रेष्ठ स्कूलों को प्राथमिकता दी है.
  • एक बच्चे ने अधिकतम 5 स्कूल विकल्प भरे हैं, जिससे कुल 9.90 लाख विकल्प दर्ज हुए हैं.

महत्वपूर्ण तारीखें और प्रक्रिया

  • 9 अप्रैल से लॉटरी रिजल्ट जारी, चयनित बच्चों की सूची सार्वजनिक, विद्यालय द्वारा आवेदन वेरिफिकेशन शुरू
  •  9 अप्रैल से 24 अप्रैल तक अभिभावक दस्तावेज़ों में सुधार कर सकेंगे
  • 28 अप्रैल तक स्कूल स्तर पर आवेदन की अंतिम जांच
  • 9 मई 2025 प्रथम चरण की सीट आवंटन प्रक्रिया पूरी होगी

क्या करें लॉटरी में चयन के बाद?

जिन अभ्यर्थियों का नाम लॉटरी (RTE Rajasthan Result) में आएगा, उनके अभिभावकों को 15 अप्रैल 2025 तक संबंधित स्कूलों में ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी. रिपोर्टिंग समय पर नहीं करने पर चयन रद्द हो सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2025 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).