देश

उत्तर प्रदेश: नौकरी लगवाने के नाम पर पर्यटन पुलिस सिपाही से 2.86 लाख रुपए की ठगी, शिकायत दर्ज

उत्तर प्रदेश में वृन्दावन के बांकेबिहारी मंदिर में तैनात पर्यटन पुलिस के सिपाही से एक जालसाज ने उसके बेटे की रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख 86 हजार रुपए ठग लिए. उन्होंने बताया कि आरोपी ने नौकरी लगने से पहले तीन लाख रुपए और नौकरी का कॉल लेटर आने के बाद दो लाख रुपए देने को कहा.

उत्तर प्रदेश: नौकरी लगवाने के नाम पर पर्यटन पुलिस सिपाही से 2.86 लाख रुपए की ठगी, शिकायत दर्ज
कानून (Photo Credit-Pixabay)

मथुरा : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में वृन्दावन के बांकेबिहारी मंदिर में तैनात पर्यटन पुलिस के सिपाही से एक जालसाज ने उसके बेटे की रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख 86 हजार रुपए ठग लिए. थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मध्यप्रदेश के रीवा जिले के गांव चिल्ला निवासी एक व्यक्ति ने पर्यटन पुलिस में सेवारत बच्चू सिंह से दावा किया था कि उसके केंद्र सरकार और लखनऊ में अधिकारियों से अच्छे संबंध हैं और वह उसके 12वीं कक्षा पास लड़के राकेश की रेलवे में नौकरी लगवा देगा.

उन्होंने बताया कि आरोपी ने नौकरी लगने से पहले तीन लाख रुपए और नौकरी का कॉल लेटर आने के बाद दो लाख रुपए देने को कहा.

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: मथुरा में हिंसक कुत्ते ने पहली कक्षा के छात्र पर किया हमला, दो दिनों में 40 लोग बने शिकार

इसके बाद बच्चू सिंह ने 19 सितंबर 2018 को उधार लेकर आरोपी को दो लाख रुपए दे दिए. उसने बाद में उसके बैंक खाते में पहले 50 हजार रुपए , फिर दो किश्तों में 24 हजार और 12 हजार रुपए हस्तांतरित किए, लेकिन जब कोई नौकरी नहीं लगी तो बच्चू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2019 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).