देश

RRB Group D Exam Date, City 2018: आज पता चल जाएगा कब और कहां होगी परीक्षा, ऐसे करें चेक

उम्मीदवारों को पता चलेगा कि उनकी परीक्षा किस तारीख को, किस शहर में और किस शिफ्ट में होगी. बता दें कि रेलवे ग्रुप डी के उम्मीदवारों को आज केवल अपनी परीक्षा तिथि, परीक्षा शहर और एग्जाम शिफ्ट की जानकारी मिलेगी.

RRB Group D Exam Date, City 2018: आज पता चल जाएगा कब और कहां होगी परीक्षा, ऐसे करें चेक
(Photo Credits: Unsplash.com)

नई दिल्ली: रेलवे ग्रुप डी ( RRB Level 1) परीक्षा के उम्मीदवारों का इंतजार रविवार को  खत्म हो जाएगा. उम्मीदवारों को पता चलेगा कि उनकी परीक्षा किस तारीख को, किस शहर में और किस शिफ्ट में होगी. बता दें कि रेलवे ग्रुप डी के उम्मीदवारों को आज केवल अपनी परीक्षा तिथि, परीक्षा शहर और एग्जाम शिफ्ट की जानकारी मिलेगी. रेलवे बोर्ड ग्रुप डी के करीब 63000 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा 17 सितंबर से आयोजित होगी. बता दें कि गुरुवार को RRB ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया था कि परीक्षा केंद्र (RRB Exam Centre) और शिफ्ट संबंधी पूरी जानकारी 9 सितंबर रविवार को दी जाएगी.

नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ग्रुप सी की तरह ही परीक्षा तिथि से ठीक 4 दिन पहले जारी किया जाएगा. यानि 17 सितंबर को जिन उम्मीदवारों की परीक्षा होगी, उनके एडमिट कार्ड 13 सितंबर को जारी होंगे. यह भी पढ़ें- RRB Group D Admit Card 2018: आज जारी होंगी रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का दिन, केंद्र और शिफ्ट, चेक करें rrbcdg.gov.in पर

ऐसे चेक करें परीक्षा केंद्र व तिथि

1- सबसे पहले उम्मीदवार अपने आरआरबी (जिस आरआरबी के लिए आवेदन किया है) की वेबसाइट पर जाएं.

2- वहां दिए गए गए ''परीक्षा शहर तथा दिनांक की जानकारी'' या ''Login Link for Exam City and Date intimation'' ( CEN No. 02/2018 for various posts in Level 1 of 7th CPC ) के लिंक पर क्लिक करें.

3- मांगी गई डिटेल्स ( यूजर आईडी व जन्मतिथि) डालकर लॉग इन करें। आपकी परीक्षा तिथि, केंद्र और शिफ्ट की जानकारी आपके सामने आ जाएगी.

उम्मीदवारों के लिए एक्टिव होगा मॉक लिंक

परीक्षा देने मेें परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए आरआरबी की वेबसाइट में मॉक लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. ताकि उम्मीदवार ऑन लाइन परीक्षा देने की प्रैक्टिस कर सकें.

प्रैक्टिस करने के लिए मॉक लिंक 10 सितंबर को जारी होगा. इस लिंक पर क्लिक कर आप देख सकेंगे कि RRB Group CBT परीक्षा का स्वरूप कैसा होगा. कैसे आप कंप्यूटर पर प्रश्नों के जवाब दे सकेंगे. वहीं SC/ST उम्मीदवार 10 सितंबर से ट्रेन ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड कर पाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2018 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).