RRB Group D Admit Card 2018: आज जारी होंगी रेलवे ग्रुप डी परीक्षा तिथि, केंद्र और शिफ्ट, चेक करें rrbcdg.gov.in पर
आज रेलवे ग्रुप डी परीक्षा 2018 की एग्जाम डेट (Exam Date, एग्जाम सिटी (Exam City)और एग्जाम शिफ्ट की जानकारी मिल जाएगी. RRB ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया था कि परीक्षा केंद्र (RRB Exam Centre) और शिफ्ट संबंधी पूरी जानकारी 9 सितंबर को जारी की जाएगी.
RRB Group D Admit card 2018, rrb group d exam date, rrb group d exam center: रेलवे ग्रुप डी उम्मीदवारों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार आज खत्म हो जाएगा. बताना चाहते है कि 17 सितंबर से रेलवे ग्रुप डी परीक्षा शुरू होने वाली है. 63000 पदों के करीब 1 करोड़ 90 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. ऐसे में माना जा रहा है कि सितंबर/अक्टूबर माह में यह परीक्षा कई चरणों में होगी. अब किस उम्मीदवार की परीक्षा कौन से दिन, किस शहर में और दिन की किस शिफ्ट में होगी. इसका पता आज उसे आज लगा जाएगा.
आज रेलवे ग्रुप डी परीक्षा 2018 की एग्जाम डेट (Exam Date, एग्जाम सिटी (Exam City)और एग्जाम शिफ्ट की जानकारी मिल जाएगी. यह भी पढ़े-RRB Group D Exam: परीक्षा की तारीख हुई घोषित, ऐसे करें तैयारी
वही इससे पहले गुरुवार को RRB ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया था कि परीक्षा केंद्र (RRB Exam Centre) और शिफ्ट संबंधी पूरी जानकारी 9 सितंबर को जारी की जाएगी.
ऐसे चेक करें अपना परीक्षा केंद्र व तिथि-
स्टेप 1- चेक करने के लिए उम्मीदवार अपने आरआरबी (जिस आरआरबी के लिए आवेदन किया है) की वेबसाइट पर जाएं.
स्टेप 2- वहां दिए गए गए ''परीक्षा शहर तथा दिनांक की जानकारी'' या ''Login Link for Exam City and Date intimation'' ( CEN No. 02/2018 for various posts in Level 1 of 7th CPC ) के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3- मांगी गई डिटेल्स ( यूजर आईडी व जन्मतिथि) डालकर लॉग इन करें. आपकी परीक्षा तिथि, केंद्र और शिफ्ट की जानकारी आपके सामने आ जाएगी.
बता दें कि 17 सितंबर के एग्जाम के एडमिट कार्ड 13 सितंबर को जारी होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2018 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

