Tejas Express: दिल्ली से लखनऊ जा रही तेजस एक्सप्रेस में विदेशी महिला से छेड़छाड़, आरोपी RPF कांस्टेबल गिरफ्तार
दिल्ली से लखनऊ जा रही तेजस एक्सप्रेस में एक विदेशी से छेड़खानी करने के आरोप में आरपीएफ कांस्टेबल जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है. सेंट्रल स्टेशन आरपीएफ में तैनात सिपाही ट्रेन में सुरक्षा ड्यूटी पर था
कानपुर, 2 मार्च: दिल्ली से लखनऊ जा रही तेजस एक्सप्रेस में एक विदेशी से छेड़खानी करने के आरोप में आरपीएफ कांस्टेबल जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है. सेंट्रल स्टेशन आरपीएफ में तैनात सिपाही ट्रेन में सुरक्षा ड्यूटी पर था. फिरोजाबाद निवासी कांस्टेबल जितेंद्र करीब डेढ़ साल से सेंट्रल थाने में तैनात है. तेजस एक्सप्रेस में सुरक्षा ड्यूटी के दौरान उसने कोच में महिला से छेड़खानी की। महिला की शिकायत पर जीआरपी सक्रिय हुई.
जीआरपी थाना प्रभारी आरके द्विवेदी ने बताया कि आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है. विदेशी को दिल्ली से अगरतला जाना था. महिला के साथ यह घटना तेजस एक्सप्रेस के कोच नंबर 1-1 में यात्रा के दौरान हुई. यह भी पढ़े: मुंबई: पांच सितारा होटल में विदेशी महिला से छेड़छाड़, पुलिस ने होटल के कर्मचारी को किया गिरफ्तार
आरोपी आरपीएफ कांस्टेबल के खिलाफ जीआरपी कानपुर सेंट्रल थाने में मामला दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार सिपाही को न्यायालय ले जाने से पहले मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2023 06:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

