देश

अरविंद केजरीवाल को झटका, राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI केस में 25 जुलाई तक बढ़ाई हिरासत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI केस में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 25 जुलाई तक बढ़ा दी है.

अरविंद केजरीवाल को झटका, राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI केस में 25 जुलाई तक बढ़ाई हिरासत
Arvind Kejriwal | PTI

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI केस में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 25 जुलाई तक बढ़ा दी है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आज ही सीएम अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत दी थी. हालांकि सीबीआई के द्वारा दर्ज मामले की वजह से अरविंद केजरीवाल अभी भी जेल में ही रहेंगे. सीबीआई ने केजरीवाल को 26 जून को कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया था.

ईडी के मामले में जमानत मिलने के बाद भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अभी जेल में ही रहेंगे, क्योंकि उन्हें सीबीआई के केस में जमानत नहीं मिली है. CBI ने कथित आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था. इसी मामले में आज राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को बड़ा झटका दिया. सीबीआई के द्वारा गिरफ्तारी के मामले में आज राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 25 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है. ऐसे में अरविंद केजरीवाल को जेल में ही रहना होगा.

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने ईडी के मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था. सीएम केजरीवाल ने ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की थी, जिस पर आज सुनवाई और केजरीवाल को जमानत का आदेश भी मिल गया. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2024 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).