देश

रॉबर्ट वाड्रा पहुंचे ED दफ्तर, मनी लांड्रिंग मामले में होगी पूछताछ

इससे पहले उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि मैं भारतीय कानून और संविधान में मेरा विश्वास अडिग है. मैं सरकारी एजेंसियों का सम्मान करूंगा. उन्होंने आगे लिखा कि मैंने 11 बार के पूछताछ में 70 घंटे तक का सामना कर चूका हूं. आगे भी सहयोग करूंगा.

रॉबर्ट वाड्रा पहुंचे ED दफ्तर, मनी लांड्रिंग मामले में होगी पूछताछ
रॉबर्ट वाड्रा (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) ईडी दफ्तर पहुंचे गए हैं. जहां उनसे मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में होगी पूछताछ होगी. रॉबर्ट वाड्रा को ईडी ने गुरुवार सुबह 10.30 बजे बुलाया गया था. इस दौरान प्रियंका गांधी भी उनके साथ थी लेकिन उन्हें छोड़ वो निकल गई. इससे पहले उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि मैं भारतीय कानून और संविधान में मेरा विश्वास अडिग है. मैं सरकारी एजेंसियों का सम्मान करूंगा. उन्होंने आगे लिखा कि मैंने 11 बार के पूछताछ में 70 घंटे तक का सामना कर चूका हूं. आगे भी सहयोग करूंगा.

इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को धनशोधन मामले में आरोपी रॉबर्ट वाड्रा की विदेश जाने की अनुमति वाली याचिका पर अपना फैसला तीन जून के लिए सुरक्षित रख लिया था. वाड्रा की उस अर्जी का विरोध किया जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए ब्रिटेन और अन्य देशों की यात्रा की अनुमति मांगी है. उन्होंने बताया है कि उनकी बड़ी आँत में एक छोटा ट्यूमर है और इस बारे में वह लंदन इलाज के जाना चाहते हैं.

बता दें कि वर्तमान में रॉबर्ट वाड्रा पर जमीन खरीद को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगे. इस संबंध में उन पर कई मामले भी दर्ज हुए है. जिनकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है. वाड्रा पर कांग्रेस की सरकार के समय राजस्थान के बीकानेर में कौड़ियों के दाम में जमीन खरीदकर कुछ समय बाद बेचने का आरोप है. ईडी ने बीते साल सात दिसंबर को वाड्रा की दिल्ली-एनसीआर व बेंगलुरू की संपत्तियों पर छापा मारा था.

यही नहीं वाड्रा पर लंदन स्थित 12, ब्रायंस्टन स्क्वायर में 19 लाख पाउंड में संपत्ति की खरीद में धन शोधन का आरोप है. उनके खिलाफ अघोषित विदेशी संपत्ति और कर चोरी के उद्देश्य से कंपनियां खोलने का आरोप है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2019 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).