नोएडा: हथियारबंद बदमाशों ने व्यक्ति से की मारपीट, हमला करने के बाद लूटी मोटरसाइकिल
हथियारबंद बदमाशों ने मंगलवार देर रात थाना फेज-दो के सेक्टर 82 के निकट एक व्यक्ति के साथ मारपीट करके उसकी मोटरसाइकिल व अन्य सामान लूट लिया...
नोएडा: हथियारबंद बदमाशों ने मंगलवार देर रात थाना फेज-दो के सेक्टर 82 के निकट एक व्यक्ति के साथ मारपीट करके उसकी मोटरसाइकिल व अन्य सामान लूट लिया. बेहोशी की हालत में व्यक्ति को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
थाना फेज-2 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर (Azad Singh Tomar) ने बताया कि मूल रूप से कासगंज निवासी रक्षपाल परिवार के साथ सलारपुर गांव में रहते हैं. वह फेज- टू स्थित एक गारमेंट्स कंपनी में नौकरी करते हैं.
मंगलवार रात को वह कंपनी से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे. सेक्टर-82 के सामने नाले के पास तीन बदमाशों ने डंडा मारकर उन्हें बाइक से गिरा दिया. उन्होंने बताया कि बदमाशों ने पीड़ित को लाठी-डंडों से जमकर पीटा.
जब पीड़ित बेहोश हो गया तो बदमाशों ने उसे नाले के किनारे फेंक दिया. बदमाश उसका पर्स और बाइक लूटकर फरार हो गए.
संबंधित खबरें
Petrol Price Today, March 22, 2026: दिल्ली-मुंबई में आज भी स्थिर रहीं पेट्रोल की कीमतें, लेकिन प्रीमियम फ्यूल हुआ महंगा; देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
Silver Rate Today, March 22, 2026: दिल्ली से मुंबई तक स्थिर रहीं चांदी की कीमतें; 2,54,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंचा भाव, जानें आज की रेट लिस्ट
Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट
Petrol Price Today, March 21, 2026: दिल्ली-मुंबई में पेट्रोल के दाम स्थिर, लेकिन प्रीमियम फ्यूल की कीमतों में लगी आग; जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
\