देश

Road Accident: उत्तर प्रदेश के औरैया में बस और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर, 4 लोगों की हुई मौत

रोडवेज बस बिधूना से कानपुर जा रही थी. बस तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से आ रही थी. इस बीच उसने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

Road Accident: उत्तर प्रदेश के औरैया में बस और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर, 4 लोगों की हुई मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Wikimedia Commons)

औरैया (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के औरैया (Auraiya) जिले में बेला बिधूना मार्ग पर शुक्रवार सुबह रोडवेज बस (Roadways Bus) और कार (Car) के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए. रोडवेज बस बिधूना से कानपुर (Kanpur) जा रही थी. बस तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से आ रही थी. इस बीच उसने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

कार सवार लोग कन्नौज से गंगा स्नान कर इटावा लौट रहे थे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. मृतकों की पहचान अनमोल (7), गीता (50), सुशीला (45) और चालक शैलेंद्र कुमार (30) के रूप में हुई है.

घायलों में जोगेश, दीपू, जगत सिंह, कल्लू और प्रेम कुमार हैं. इन सभी को बिधूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) बेला जीवरम ने कहा कि बस में सवार कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सीज कर दिया गया है. पुलिस ने कहा कि बस चालक फरार है, जिस उसकी तलाश की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2022 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).