राजद नेता तेजस्वी यादव चुनाव आयोग पर भड़के, भाजपा का 'चीयरलीडर' बताया
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर भड़कते हुए कहा कि आयोग संविधान और लोकतंत्र के कैंसर की तरह काम कर रहा है. चुनाव आयोग भाजपा का 'चीयरलीडर' बन चुका है.
पटना, 22 फरवरी : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर भड़कते हुए कहा कि आयोग संविधान और लोकतंत्र के कैंसर की तरह काम कर रहा है. चुनाव आयोग भाजपा का 'चीयरलीडर' बन चुका है. उसे बिहार में जब चुनाव कराना है, कराए. हम लोग तैयार हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार की जनता इस बार नई सरकार चाहती है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थक चुके हैं. अब वह 'पकड़ौआ' मुख्यमंत्री हो चुके हैं. बिहार में चंद अधिकारी सरकार चला रहे हैं. अफसरशाही चरम सीमा पर है.
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित बिहार यात्रा पर कहा, "हर दिन कोई न कोई आएगा. दिल्ली चुनाव खत्म हो गया है. हर कोई बिहार आ रहा है. इन लोगों को बिहार और यहां के लोगों से कुछ लेना-देना नहीं है. वे केवल सत्ता में बने रहने के लिए आ रहे हैं. उन्हें किसी और चीज से मतलब नहीं है. क्या वे बिहार को कारखाने देने आ रहे हैं? क्या वे बिहार से पलायन को रोकने आ रहे हैं? वे केवल अपने स्वार्थ के लिए आ रहे हैं." तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि सत्ता में काबिज रहने के लिए तिकड़म, डीलिंग और मैनेजमेंट कैसे किया जाए, इसके लिए बिहार आ रहे हैं. क्या ये महंगाई, बेरोजगारी को खत्म करने के लिए बिहार आ रहे हैं? यह भी पढ़ें : नासिक नगर निकाय ने दरगाह के पास से अतिक्रमण हटाया,हिंदू समूहों ने धार्मिक स्थल को हटाने की मांग की
राजद नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा पर कहा कि राजनीति में उनके आने का स्वागत है. निशांत हमारे भाई हैं. मैं तो चाहूंगा कि निशांत अपना घर भी बसाएं. उन्होंने कहा कि शरद यादव की बनाई पार्टी को भाजपा और आरएसएस के लोग हाईजैक करना चाहते हैं. उनके पिता लालू यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी ज्यादा फिट हैं. इस दौरान उन्होंने लालू यादव के किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2025 05:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

