Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी हुई तेज, उद्धव ठाकरे ने फडणवीस को 'खटमल' और अमित शाह को 'अब्दाली' बताया, मिला यह जवाब- VIDEO

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही प्रदेश में सियासी बयानबाजी फिर से तेज हो गई. पुणे में शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान उद्धव ठाकरे ने प्रदेश के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला.

Photo Credit: FB

Maharashtra Politics:   महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही प्रदेश में सियासी बयानबाजी फिर से तेज हो गई. पुणे में शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान उद्धव ठाकरे ने प्रदेश के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला. उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब लड़ाई मैदान में है और मैंने पहले ही मुंबई में कहा था कि 'या तो मैं रहूं या आप रहें'. उन्होंने कहा कि मेरे इस बयान से कुछ लोगों को लगा कि मैंने फडणवीस को कहा था कि 'या तो तू रहेगा या मैं रहूंगा'.

फडणवीस को खटमल बताते हुए ठाकरे ने कहा कि मैं खटमल को चुनौती नहीं देता. उन्होंने कहा कि फडणवीस की इतनी हैसियत ही नहीं है, खटमल को अंगूठे से कुचला जाता है. आप इतने बड़े नहीं हैं कि आपको मैं चुनौती दे सकूं. मैं सुसंस्कृत महाराष्ट्र हूं और आप लुटेरों का समूह हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अहमद शाह अब्दाली का राजनीतिक वंशज बताते हुए ठाकरे ने कहा कि, "आज से मैं अमित शाह को 'अब्दाली' ही बोलूंगा. अगर आप मुझे 'नकली संतान' बोलेंगे, तो मैं आपको 'अब्दाली' बोलूंगा." यह भी पढ़ें: Hajipur Viral Video: बिहार के हाजीपुर में सरकारी स्कूल के बंद कमरे में महिला टीचर से इश्क लड़ाते रंगे हाथ पकड़ा गया शिक्षक, पत्नी ने दोनों को जमकर पीटा, देखें वीडियो

यहाँ देखें विडिओ: 

शाह पर हमला तेज करते हुए ठाकरे ने कहा कि अहमदशाह अब्दाली के राजनीतिक वंशज अमित शाह पुणे आए थे. वह भी शाह, यह भी शाह. नवाज शरीफ का केक खाने वाले हमें हिंदुत्व सिखाएंगे? अगर हम 'औरंगजेब फैन क्लब' हैं, तो आप जो कर रहें है, वह 'सत्ता जिहाद' है. उन्होंने आगे कहा कि यह लड़ाई उद्धव ठाकरे और शिवसेना की नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की है. अमित शाह को मैं आज से 'अहमदशाह अब्दाली' कहूंगा। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आपको यह 'अब्दाली' चाहिए या मैं? महाराष्ट्र में औरंगजेब की तरह इनकी राजनीतिक कब्र खोदने का काम करना चाहिए.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड