जीएसटी रिटर्न फाइल करने की प्रणाली ठीक ढंग से काम कर रही है: जीएसटीएन

जीएसटी की पूरी कंप्यूटर प्रणाली को संचालित करने वाली कंपनी जीएसटी नेटवर्क ने बुधवार को कहा कि जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की प्रणाली ठीक ढंग से काम कर रही है और इसमें किसी तरह रुकावट नहीं आ रही है. जीएसटीएन प्रणाली के ठीक तरीके से काम नहीं करने को लेकर सोशल मीडिया पर आ रही शिकायतों के एक दिन बाद जीएसटीएन की ओर से यह बयान आया है.

GST Representational Image (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली. जीएसटी की पूरी कंप्यूटर प्रणाली को संचालित करने वाली कंपनी जीएसटी नेटवर्क ने बुधवार को कहा कि जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की प्रणाली ठीक ढंग से काम कर रही है और इसमें किसी तरह रुकावट नहीं आ रही है. जीएसटीएन प्रणाली के ठीक तरीके से काम नहीं करने को लेकर सोशल मीडिया पर आ रही शिकायतों के एक दिन बाद जीएसटीएन की ओर से यह बयान आया है.

जीएसटीएन ने कहा कि जीएसटी रिटर्न फाइलिंग प्रणाली अपेक्षित सीमा के भीतर ठीक तरीके से काम कर रही है। ‘‘अगर ऐसा नहीं होता तो कल (मंगलवार को) 11.52 लाख जीएसटीआर 3बी (अकटूबर) रिटर्न कैसे भरे गये। इस दिन व्यस्त समय में ही करीब 1.82 लाख रिटर्न फाइल किये गये.’’नेटवर्क ने हा कि सोमवार 18 नवंबर को भी 8.14 लाख से अधिक जीएसटी रिटर्न दाखिल किये गये. जबकि बुधवार को शाम चार बजे तक 9.23 लाख जीएसटीआर 3बी रिटन दाखिल कर लिये गये. यह काम सगुमता से चल रहा है. यह भी पढ़े-मोदी सरकार ने कारोबारियों को दी राहत, जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख बढ़ाई- फॉर्म को बनाया और सरल

जीएसटी नेटवर्क ने कहा कि किसी भी ऑनलाइन प्रणाली में क्षमता होती है और जीएसटी रिटर्न फाइलिंग प्रणाली के मामले में एक निश्चित समय पर यह सीमा 1.5 लाख रिटर्न फाइल करने की है. अगर यह सीमा पहुंचती है, तब साइट संदेश दिखाकर करदाता से कुछ मिनट इंतजार करने के लिये कहता है.

शिकायतों का जिक्र करते हुए जीएसटीएन ने कहा कि यह हो सकता है कि निश्चित समय पर 1.50 लाख की सीमा के बाद कुछ क्षण के लिये कुछ कर रिटर्न फाइल करने वालों को समस्या हुई है या इसका कारण करदाताओं की तरफ से कुछ स्थानीय मुद्दे भी हो सकते हैं. जीएसटीएन ने कहा कि करदाताओं से आग्रह है कि वे अपना रिटर्न भरने के लिये अंतिम तीन दिनों का इंतजार नहीं करें. अंतिम दिनों में रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या अधिक हो सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड