Republic Day: पीएम नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत करने के लिए धन्यवाद दिया
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय चर्चा के दौरान, यह निर्णय लिया गया कि भारत और मिस्र दोनों अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाएंगे. अगले पांच वर्षों में भारत-मिस्र द्विपक्षीय व्यापार को 12 बिलियन डॉलर तक ले जाने का निर्णय लिया गया.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार को मिस्र (Egypt) के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी (Abdel Fattah al-Sisi) को इस साल के गणतंत्र दिवस (Republic Day) परेड समारोह में शिरकत करने के लिए धन्यवाद दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल की परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को आमंत्रित किया था. मिस्र के राष्ट्रपति 24 जनवरी को तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आए थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, मैं राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी का आभारी हूं कि उन्होंने इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. Republic Day: भारत-बांग्लादेश सीमा पर मना गणतंत्र दिवस, दोनों देशों के जवानों ने मिठाई का आदान-प्रदान किया
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय चर्चा के दौरान, यह निर्णय लिया गया कि भारत और मिस्र दोनों अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाएंगे. अगले पांच वर्षों में भारत-मिस्र द्विपक्षीय व्यापार को 12 बिलियन डॉलर तक ले जाने का निर्णय लिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2023 05:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).