Navi Mumbai Water Stock: नवी मुंबईवासियों के लिए बड़ी राहत! मोरबे डैम में पीने का पर्याप्त पानी, 5 महीने तक की आपूर्ति संभव
मुंबई शहर को जलापूर्ति करने वाले बांध अपनी क्षमता के आधे हिस्से तक पहुंच गया है, जिससे आने वाले दिनों में मुंबई में पानी की कटौती पर बीएमसी विचार कर सकती है. वहीं, नवी मुंबई को आपूर्ति किए जाने वाले मोरबे बांध में पांच महीने का पानी बचा है.
Navi Mumbai Water Stock: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई शहर को जलापूर्ति करने वाले बांध अपनी क्षमता के आधे हिस्से तक पहुंच गया है, जिससे आने वाले दिनों में मुंबई में पानी की कटौती पर बीएमसी विचार कर सकती है. वहीं, नवी मुंबई को आपूर्ति किए जाने वाले मोरबे डैम में पांच महीने का पानी बचा है. यानी नवी मुंबई में रहने वाले वासियों को गर्मी में पानी की कमी को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा.
डैम में पर्याप्त पानी होने के बाद, नवी मुंबई महानगरपालिका की ओर से नागरिकों से पानी का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की अपील की गई है. मोरबे डैमसे नवी मुंबई को 24 घंटे पानी की आपूर्ति की जाती है. यह भी पढ़े: Mumbai Water Supply Cut Today: मुंबई में आज एम-ईस्ट और एम-वेस्ट वार्ड में नहीं आएगा पानी, 12 घंटे की BMC की कटौती की घोषणा
आयुक्त ने नागरिकों से की ये अपील
डैम में पीने का पर्याप्त पानी होने के बाद भी नवी मुंबई नगर पालिका के आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे ने निवासियों से अपील की है कि वे पीने के पानी का अपव्यय न करें और सुनिश्चित करें कि नल अनावश्यक रूप से खुले न रहें. उन्होंने यह भी कहा कि लोग पानी की होज़ का उपयोग सोसाइटी क्षेत्र या वाहनों की सफाई के लिए न करें.
डेम की मौजूदा स्थिति
मोरबे डैम की जल भंडारण क्षमता 190 मिलियन क्यूबिक मीटर (MCM) है, और वर्तमान में इसमें 102 MCM पानी भरा हुआ है, जो शहर के लिए 149 दिनों तक पर्याप्त है. पिछले वर्ष डेम के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण जलाशय को पूरी क्षमता तक भरने में मदद मिली, जिससे इस मौसम में पानी की कमी से बचा गया.
मोरबी डैम रायगढ़ जिले के खालापुर तालुका में स्थित है
मोरबी डैम महाराष्ट्र राज्य के रायगढ़ जिले के खालापुर तालुका में स्थित है. यह डैम मुख्य रूप से नवी मुंबई और आसपास के क्षेत्रों को पीने के लिए पानी सप्लाई होता है. मोरबी डेम को 1950 के दशक में बनाया गया था. ताकि आस पास के जिलों में पानी की सप्लाई की जा सके
जानें डैम की कितनी है क्षमता
इस डेम की जल भंडारण क्षमता लगभग 190 मिलियन क्यूबिक मीटर (MCM) है, जो शहरों और गांवों को पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है. इस डैम से केवल नवी मुंबई, बल्कि मुंबई शहर को भी पानी की आपूर्ति करता है. इसके अलावा, मोरबी डेडैम का पानी कृषि, उद्योग और अन्य उद्देश्यों के लिए भी उपयोगी होता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2025 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

