भगोड़े गैंगस्टर रवि पुजारी को सेनेगल से बेंगलुरु लाया गया

हत्या और वसूली जैसे कई जघन्य अपराधों में वांछित भगोड़े गैंगस्टर रवि पुजारी को सोमवार तड़के फ्रांस के रास्ते सेनेगल से बेंगलुरु लाया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हां, हम उसे ले आए हैं.’’

अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी | फाइल फोटो | (Photo Credit: YouTube Screengrab)

हत्या और वसूली जैसे कई जघन्य अपराधों में वांछित भगोड़े गैंगस्टर रवि पुजारी को सोमवार तड़के फ्रांस के रास्ते सेनेगल से बेंगलुरु लाया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हां, हम उसे ले आए हैं.’’ पुलिस सूत्रों से बताया कि गैंगस्टर को दक्षिण अफ्रीका में एसए (दक्षिण अफ्रीका) पुलिस और सेनेगल सुरक्षा एजेंसियों ने एक संयुक्त अभियान में पकड़ा और बाद में उसे सेनेगल प्रत्यर्पित कर दिया गया.

सेनेगल में पुजारी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों का एक दल उसे लाने के लिए सेनेगल गया. इस दल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमर कुमार पांडे और बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल भी शामिल थे. दल ने प्रत्यर्पण की कार्रवाई पूरी की और उसे ‘एयर फ्रांस’ के विमान से बेंगलुरु लाए.

यह भी पढ़ें- अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को सेनेगल पुलिस ने किया गिरफ्तार, 15 साल से था फरार

पुजारी को सेनेगल अधिकारियों ने पिछले साल गिरफ्तार किया था लेकिन स्थानीय अदालत के उसे जमानत देने के कारण भारतीय पुलिस उसे वापस नहीं ला पाई थी.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसके बाद पुजारी जमानत का उल्लंघन करते हुए सेनेगल से भाग कर दक्षिण अफ्रीका चला गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 9 विकेट से रौंदा, सीरीज में किया क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

NAM vs SA 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में ब्योर्न फोर्टुइन ने चटकाए 4 विकेट, दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को महज 157 रनों पर समेटा; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट