रतन टाटा का छलका दर्द, कहा- ऑनलाइन समुदाय एक-दूसरे के लिए पीड़ादायक बन रहा है

टाटा ने ऑनलाइन समुदाय को एक-दूसरे के प्रति अधिक संवेदनशील बनने का आग्रह किया और आज जो दिखाई दे रहा है, उससे अधिक दयालु और अधिक समझदार और धर्यवान बनने की जरूरत पर जोर दिया.

रतन टाटा (Photo credits: Getty)

Ratan Tata on Social Media: टाटा समूह के चेयरमैन एमिरेटस, रतन टाटा ने ऑनलाइन घृणा और उत्पीड़न को समाप्त करने का रविवार को आग्रह किया और ऑनलाइन समुदाय से अधिक दयालु और संवेदनशील बनने के लिए कहा. टाटा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि ऑनलाइन समुदाय एक-दूसरे के लिए पीड़ादायक बन रहा है. उन्होंने कहा, "यह साल हर किसी के लिए किसी न किसी स्तर पर चुनौतियों से भरा हुआ है. मैं देखता हूं कि ऑनलाइन समुदाय एक-दूसरे के लिए पीड़ादायक बन रहा है, एक-दूसरे को नीचा दिखा रहा है, कठोर और तुरंत फैसले कर ले रहा है."

टाटा ने कहा, "मैं मानता हूं कि यह साल खासतौर से हम सभी से एकजुट और मददगार रहने की मांग करता है और यह समय एक-दूसरे को नीचा गिराने का नहीं है." टाटा ने ऑनलाइन समुदाय को एक-दूसरे के प्रति अधिक संवेदनशील बनने का आग्रह किया और आज जो दिखाई दे रहा है, उससे अधिक दयालु और अधिक समझदार और धर्यवान बनने की जरूरत पर जोर दिया.

टाटा ने कहा कि यद्यपि उनकी ऑनलाइन उपस्थिति सीमित है, लेकिन मैं वाकई आशा करता हूं कि यह नफरत और उत्पीड़न के बदले हर किसी के लिए एक सहानुभूति और समर्थन के स्थान के रूप में विकसित होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): लखनऊ सुपरजायंट्स को हराकर पंजाब किंग्स प्लेऑफ में बरकरार, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हराया, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Scorecard: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 256 रनों का टारगेट, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: आईपीएल में लगातार चौथी बार ये कारनामा कर सकते विराट कोहली, महज इतना रन बनाते ही रच देंगे इतिहास