MP Shocker: रात 12 बजे किया प्यार का इजहार, फिर नशीला पदार्थ खिलाकर किया रेप, दुष्कर्म के बाद बोला- अब कोई संबंध नहीं
मॉज ने रात 12 बजे युवती के घर के बाहर पहुंचकर उससे प्यार का इजहार किया. उसकी बातों में आकर लड़की उसे अपने घर ले आई. इसके बाद आरोपी ने उसे एक कोल्ड ड्रिंक पीने को दिया.
मध्यप्रदेश: भोपाल के हनुमानगंज इलाके में रेप का मामला सामने आया है. आरोपी ने रात 12 बजे युवती के घर पहुंचकर प्यार का इजहार किया. घुमाने के बहाने आरोपी ने नशे की हालत में लड़की से के साथ रेप किया. इसके बाद आरोपी ने उसे धमाकते हुए कहा कि अब उसका युवकी से कोई संबंध नहीं है. बिहार में खौफनाक वारदात, बेटी को संपत्ति में हिस्सा देना चाहती थी मां, गुस्से में बेटे ने दोनों को मार कर की हत्या
हनुमानगंज इलाके में रहने वाली 21 साल की पीड़िता के मुताबिक कुछ महीने पहले उसकी पहचान इब्राहिमपुरा निवासी मॉज कुरैशी से परिचित के माध्यम से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों आपस में फोन पर बात करने लगे. मॉज ने 22 मई की रात 12 बजे उसके घर के बाहर पहुंचकर उससे प्यार का इजहार किया. उसकी बातों में आकर लड़की उसे अपने घर ले आई. इसके बाद आरोपी ने उसे एक कोल्ड ड्रिंक पीने को दिया.
युवती ने आरोप लगाए कि उसके बाद उसे कुछ याद नहीं रहा. इसका फायदा उठाकर मॉज ने उससे दुष्कर्म किया. इसके बाद से वह उससे दुष्कर्म करता रहा. जब लड़की ने उससे शादी करने की बात की, तो उसने धमकाते हुए कहा कि अब उसका युवती से कोई संबंध नहीं है. युवती ने प्रेमी को मनाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया.
परेशान होकर लड़की ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कराया. पीड़िता ने पुलिस को बताया "पहले तो प्रेमी ने बताया कि वह बहुत बड़ा आदमी है. वह शादी के बाद उसे बहुत खुश रखेगा. वह उसकी इन्हीं बातों में आ गई और दिल दे बैठी. बाद में उसने पता चला कि प्रेमी कोई खास काम नहीं करता है और ना ही वह कोई बड़ा आदमी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2022 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

