बिहार में खौफनाक वारदात, बेटी को संपत्ति में हिस्सा देना चाहती थी मां, गुस्से में बेटे ने दोनों को मार कर की हत्या
बिहार के भोजपुर में संपत्ति विवाद में एक युवक ने अपनी मां और बेटी को धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
पटना: बिहार (Bihar) के भोजपुर में संपत्ति विवाद में एक युवक ने अपनी मां (Mother) और बेटी (Daughter) को धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान धर्मेंद्र कुमार (Dharmendra Kumar) के रूप में हुई हैं. आरोपी ने पुलिस के पूछताछ में बताया कि वह मां से संपत्ति का हिस्सा मांग रहा था. लेकिन मां अपनी बेटी को भी हिस्सा देना चाहती थी. जिसका वह विरोध कर रहा था. विरोध के चलते ही विवाद बढ़ गया और उसके हाथों के दोनों की हत्या हो गई.
जानकारी के अनुसार घटना रविवार की है. देर रात इस बात को लेकर मृतका के दोनों बेटे अपनी मां से उलझ गए. विवाद बढ़ने के बाद एक बेटे ने मां और अपनी शादीशुदा बहन की चाकू मारकर हत्या करके वहां से फरार हो गया. सुबह जब हत्या की जानकारी आसपास के लोगों को लगी तो खबर आग की तरह फ़ैल गई. इसकी जानकारी लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी. यह भी पढ़े: Faridabad Shocker: संपत्ति की लालच में बहू ने रची खूनी साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर की ससुर की हत्या, गिरफ्तार
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को बरामद करने के बाद आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया. मृतिका की दामाद के अनुसार उनकी सास सम्पत्ति में अपनी बेटी को भी हिस्सा देना चाहती थी. यह बात उनके दोनों बेटों को नागवार गुजरी और उन्होंने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से पत्नी और सास की हत्या कर दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2022 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

