Faridabad Shocker: संपत्ति की लालच में बहू ने रची खूनी साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर की ससुर की हत्या, गिरफ्तार
फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक महिला को उसके ससुर ने मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला अपने प्रेमी के संग मिलकर उसकी हत्या कर दी.
फरीदाबाद पुलिस (Faridabad Police) की क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने एक महिला को उसके ससुर ने मर्डर (Murder) के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला अपने प्रेमी के संग मिलकर उसकी हत्या कर दी. क्योंकि उसकी नजर ससुर के संपत्ति पर थी. महिला ने इस साजिश को अंजाम तक पहुंचाने के लिए आरोपी बहू ने अपने प्रेमी का सहारा लिया और तमंचा खरीदने के लिए भी उसे खुद पैसे दिए थे. उसी तमंचे से गोली मारकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया था.
दरअसल, मृतक भरत सिंह आरोपी महिला गीता के पति विनोद का सौतेला बाप था. जबकि भरत सिंह का असली बेटा सूरज पिछले साल ट्रेन दुर्घटना में जान गंवा बैठा था. उसकी मौत के बाद सूरज की पत्नी भी अपने मायके चली गई. तभी से भरत के सौतेले बेटे विनोद की पत्नी गीता उस पर सारी प्रॉपर्टी उसके नाम करने का दबाव बना रही थी. क्योंकि सारी जायदाद गीता के ससुर भरत सिंह के ही नाम है. गीता बार-बार यही जिद करती लेकिन भरत सिंह ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया. ऐसे में उसने पूरी संपत्ति हडपने के लिए ससुर की हत्या करवा दी. ताकि उसे पूरी संपत्ति मिल जाए. यह भी पढ़े: Haryana Shocker: संपत्ति हड़पने के लिए हत्यारन बनी बहू, सास पर चाकू से हमला कर की हत्या
वहीं पुलिस ने शख्स की हत्या के बाद मामले की जांच शुरू की. पुलिस मामले में शख्स की बहू को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो मालूम पड़ा कि शख्स की उसके ससुर की उसने संपत्ति के लालच में प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करवा दी.
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह के अनुसार इस घटना में आरोपी महिला गीता के साथ उसका प्रेमी दलीप उर्फ सैंडी उर्फ कालिया भी शामिल है, जो गुरुग्राम का रहने वाला है. वह गीता को करीब 6–7 साल से जानता था. उसके खिलाफ पहले से ही हत्या समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं. गीता अपने ससुर की हत्या के लिए अपने प्रमी को घर पर बुलाया. रात में वह अपने ससुर को खाने में नींद की गोली देने के बाद गोली मारकर हत्या करवा दी. जिसके बाद दोनों फरार हो गए थे. शक की सुई पुलिस के गीता पर जाने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. जबकि उसका प्रेमी अभी भी फरार चल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2022 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

