देश

जयपुर: स्लीपर बस में पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ बलात्कार, मामला दर्ज

जयपुर आयुक्तालय के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में एक महिला ने एक रिश्तेदार के खिलाफ उसकी नाबालिग भतीजी के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है. थानाधिकारी हेमेन्द्र शर्मा ने बताया कि महिला से शनिवार रात मिली शिकायत के अनुसार, एक रिश्तेदार ने उसकी नाबालिग भतीजी के साथ स्लीपर बस में बलात्कार किया है.

जयपुर: स्लीपर बस में पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ बलात्कार, मामला दर्ज
दुष्कर्म/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

जयपुर: आयुक्तालय के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में एक महिला ने एक रिश्तेदार के खिलाफ उसकी नाबालिग भतीजी के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है. थानाधिकारी हेमेन्द्र शर्मा ने बताया कि महिला से शनिवार रात मिली शिकायत के अनुसार, एक रिश्तेदार ने उसकी नाबालिग भतीजी के साथ स्लीपर बस में बलात्कार किया है. यह भी पढ़ें: बिहार में मौलाना ने लड़की का बनाया अश्लील वीडियो, करता था दुष्कर्म- गर्भवती होने पर खुला राज

उन्होंने बताया कि घटना 14-15 नवम्बर की रात की है. उसकी भतीजी अपने ताउ के साथ स्लीपर कोच से मध्यप्रदेश से जयपुर आ रही थी.

यह भी पढ़ें : सीरियल रेपिस्ट ने मां को इलेक्ट्रिक तार से बांधा, उसके सामने 17 वर्षीय बेटी और 11 वर्षीय बेटे का किया बलात्कार

उसी दौरान आरोपी रिश्तेदार ने बच्ची के साथ बलात्कार किया. शर्मा ने बताया कि नाबालिग पीड़िता पांचवीं कक्षा की छात्रा है. शिकायत के आधार पर आरोपी की खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2019 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).