देश

लिफ्टमैन से लेकर सिक्योरिटी गार्ड ने उस 11 साल की मासूम बच्ची की इज्जत के साथ कई महीनों तक खेला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी बच्ची को बेहोश की दवाइयां खिलाकर उसकी इज्जत के साथ खिलवाड़ करते थे. पुलिस का कहना है कि उसे ब्लैकमेल भी किया जा रहा था.

लिफ्टमैन से लेकर सिक्योरिटी गार्ड ने उस 11 साल की मासूम बच्ची की इज्जत के साथ कई महीनों तक खेला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

नई दिल्ली: दक्षिण भारत के प्रमुख शहर चेन्नई में एक 11 साल की लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. वहां, एक बिल्डिंग में बच्ची के साथ कथित रूप से 18 लोगों ने कई महीनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने सभी 18 लोगों को अरेस्ट कर लिया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में लिफ्ट ऑपरेटर और सिक्योरिटी गार्ड  भी शामिल हैं. वहीं, इस घटना के बाद इलाके के सभी लोग सकते में हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी बच्ची को बेहोशी की दवाइयां खिलाकर उसकी इज्जत के साथ खिलवाड़ करते थे. पुलिस का कहना है कि उसे ब्लैकमेल भी किया जा रहा था.

एक हिंदी पोर्टल के अनुसार अधिकारी ने बताया, छात्रा की मां ने कंप्लेंट दर्ज की थी कि करीब 15 लोगों ने अपार्टमेंट में बच्ची का यौन उत्पीड़न किया. पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2018 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).