देश

यूपी: मजदूर की नाबालिक बेटी से दुष्कर्म और जलाने का मामला, ईंट भट्ठे के मालिक समेत 6 अन्य पर मामला दर्ज

जिले में एक ईंट भट्ठे के मालिक और छह अन्य लोगों के खिलाफ कारखाने में एक नाबालिग दलित मजदूर के साथ कथित रूप से बलात्कार करने और उसे जलाने का मामला दर्ज किया गया

यूपी: मजदूर की नाबालिक बेटी से दुष्कर्म और जलाने का मामला,  ईंट भट्ठे के मालिक समेत 6 अन्य पर मामला दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

लखनऊ: जिले में एक ईंट भट्ठे के मालिक और छह अन्य लोगों के खिलाफ कारखाने में एक नाबालिग दलित मजदूर के साथ कथित रूप से बलात्कार करने और उसे जलाने का मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एसएचओ अनिल कापरवान ने कहा कि जिले के एक गांव में ईंट के भट्ठे पर काम करने वाली 14 वर्षीय लड़की शनिवार को मृत मिली, जिसके बाद उसके माता-पिता ने कोतवाली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

अधिकारी ने कहा कि कारखाने के मालिक सहित 6 लोगों पर लड़की से बलात्कार करने और उसे आग के हवाले करने का मामला दर्ज किया गया है. परिवार के शिकायत दर्ज करवाए जाने के बाद पुलिस की टीम जाना पड़ताल शुरू कर दी है. आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएंगे .

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2019 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).