Ranchi Shocker: बर्थडे पार्टी के नाम पर लड़की को बुलाकर किया रेप, दो गिरफ्तार

रांची में बर्थडे पार्टी के नाम पर नाबालिग लड़की को बुलाकर दो युवकों ने उसका रेप किया और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वारदात की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

सांकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

रांची, 12 जनवरी : रांची में बर्थडे पार्टी के नाम पर नाबालिग लड़की को बुलाकर दो युवकों ने उसका रेप किया और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वारदात की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

आरोपियों में दिलीप कुमार उरांव और मुकेश कुमार गंझू शामिल हैं. दोनों ओरमांझी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि पीड़िता रांची शहर के करमटोली इलाके में रहती है. नाबालिग लड़की की इन दोनों युवकों से दोस्ती थी. उनमें से एक ने बर्थडे पार्टी के नाम पर लड़की को 31 दिसंबर को ओरमांझी के रहरटांड़ गांव बुलाया था. यहां लड़की को धोखे से शराब पिला दी गई और एक सुनसान मकान में दोनों ने उसका रेप किया. युवकों ने उसका नग्न वीडियो भी कई लोगों को भेज दिया. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | एलजीबीटीक्यू सदस्यों के लिए एससी, एसटी, ओबीसी की तर्ज पर कोई आरक्षण नहीं: पूर्व प्रधान न्यायाधीश

इसकी जानकारी मिलने के बाद 10 जनवरी को लड़की अपनी मां के साथ ओरमांझी थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने चंद्रा गांव में छापामारी कर दोनों को गिरफ्तार किया. दोनों ने जुर्म स्वीकार कर लिया है. उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट