देश

रामपुर: हलाला के नाम पर महिला के साथ हुआ गैंगरेप, पति समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

पीड़ित महिला का कहना है की हलाला के नाम पर ससुराल वालों ने दुसरे युवक से निकाह करवाया, और इस बीच पति, ससुर, जेठ, देवर सहित पांच और रिश्तेदारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया

रामपुर: हलाला के नाम पर महिला के साथ हुआ गैंगरेप, पति समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
तीन तलाक पीड़ित महिला प्रतिकात्मक तस्वीर (photo credit-getty)

रामपुर : देश में आये दिन तीन तलक और हलाला के मामले सामने आ रहा हैं, बरेली की निदा खान का मामला अभी तक शांत नहीं हुआ था की अब रामपुर से एक और नया मामला सामने आया है जिसमे तीन तलक से परेशान एक महिला को उसके पति और उसके परिवार वाले दोबारा निकाह का भरोसा दिलाकर दुसरे व्यक्ति से हलाला करवाया. मगर पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली.  पति के शादी के बाद पीड़िता के ससुरालवालों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया. हलाला के नाम पर पीड़िता ने रेप का आरोप भी लगाया है. पीड़िता ने इलजाम लगाया है कि उसके पति, देवर और रिश्तेदार ने उसके साथ रेप किया है.

महिला ने बताया की उसका निकाह पांच साल पहले मोहम्मद रिज़वान से हुई थी जो दौकपुरी टांडा गांव के रहने वाला है. उसकी हरिद्वार में एक बिरयानी की दुकान है. महिला ने बताया की करीब चार साल तक सब ठीक था, इस बीच उन्हें  दो बच्चे भी हुए.  एक दिन अचानक उसके पति ने उसे किसी बहाने रामपुर भेज दिया. महिला कुछ दिनों तक ससुरालवालों के साथ रही, महिला ने बताया की  कुछ महीने पहले उसके पति ने किसी बात को लेकर झगडा किया और नाराज होकर फोन पर तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर दिया.

इसलिए महिला को इद्दत, हलाला के बाद फिर इद्दत करने का फैसला सुनाया गया. इद्दत पूरी होते ही ससुराल वालों ने हलाला के नाम पर एक युवक से निकाह करा दिया. इसके बाद में युवक से तलाक दिलाया. इसके साथ भी इद्दत पूरी होने पर महिला, पति से दोबारा निकाह के लिए गई तो पता चला कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली और पीड़ित महिला को अपनाने से इंकार कर दिया.

पीड़ित महिला का कहना है की हलाला के नाम पर ससुराल वालों ने दुसरे युवक से निकाह करवाया,  और इस बीच पति, ससुर, जेठ, देवर सहित पांच और  रिश्तेदारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला  ने इन नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2018 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).