देश

Raksha Bandhan 2019: रक्षाबंधन पर मायके न ले जाने से नाराज यूपी की महिला ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में गुरुवार को कथित रूप से रक्षाबंधन पर मायके ना ले जाने से नाराज एक महिला ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस सूत्रों ने सीतापुर में बताया कि इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र स्थित तेंदावर गांव में मीना देवी (30) नामक महिला ने देसी तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली.

Raksha Bandhan 2019: रक्षाबंधन पर मायके न ले जाने से नाराज यूपी की महिला ने की आत्महत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीतापुर (Sitapur) जिले के इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में गुरुवार को कथित रूप से रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर मायके ना ले जाने से नाराज एक महिला ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस सूत्रों ने सीतापुर में बताया कि इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र स्थित तेंदावर गांव में मीना देवी (30) नामक महिला ने देसी तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली. सूत्रों ने बताया कि मीना का रक्षाबंधन पर अपने भाई के घर जाने को लेकर अपने पति ओमेंद्र रैदास से झगड़ा हुआ था.

इससे क्षुब्ध होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. सूत्रों के मुताबिक इस घटना में मीना की मौके पर ही मौत हो गई. यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2019: बिहार में भाई ने बहन को रक्षाबंधन पर 'शौचालय' के रूप में दिया अनोखा उपहार

परिजन के मुताबिक पति से झगड़ा होने के बाद मीना ने अपनी दो बेटियों को मारा पीटा था और उन्हें घर से निकालने के बाद खुद को गोली मार ली.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2019 07:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).