देश

रक्षाबंधन: दिल्ली में महिलाओं के लिए राखी पर खास तोहफा

बयान में कहा गया है कि रक्षाबंधन के दिन यात्रियों की भारी संख्या के मद्देनजर डीटीसी ने सड़क पर अधिकतम बसों को उतारने का निर्णय लिया है. डिपो प्रबंधकों को बसों के दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि सभी बसों को समय पर उतारा जा सके.

रक्षाबंधन: दिल्ली में महिलाओं के लिए राखी पर खास तोहफा
फ़ाइल फ़ोटो (Wikimedia Commons)

नई दिल्ली. दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि रक्षाबंधन के दिन रविवार को महिलाओं के लिए बसों में सेवा मुफ्त रहेगी. डीटीसी ने एक बयान में कहा कि यह सुविधा महिला यात्रियों के लिए वातानुकूलित और सामान्य बसों में सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी.

बयान में कहा गया है कि रक्षाबंधन के दिन यात्रियों की भारी संख्या के मद्देनजर डीटीसी ने सड़क पर अधिकतम बसों को उतारने का निर्णय लिया है. डिपो प्रबंधकों को बसों के दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि सभी बसों को समय पर उतारा जा सके.

बयान में आगे कहा गया है कि डिपो प्रबंधकों को निर्देश दिया गया है कि यातायात निगरानी स्टाफ को पर्याप्त संख्या में बस स्टॉप्स पर तैनात किया जाए, ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2018 11:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).