भारत का पाक को बड़ा झटका, राज्यसभा में पाकिस्तानी वस्तुओं पर 200 फीसदी सीमा शुल्क का प्रस्ताव पास

पाकिस्तान से आयातित वस्तुओं पर 200 फीसदी शुल्क लगाने का प्रस्ताव सोमवार को राज्यसभा में पारित हो गया। उच्च सदन ने मसूर, बोरिक एसिड और डायग्नॉस्टिक व लेबोरेटरी रीजेंट्स पर भी बेसिक सीमाशुल्क (बीसीडी) बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Photo Credits: Instagram)

नई दिल्ली: पाकिस्तान (Pakistan) से आयातित वस्तुओं पर 200 फीसदी शुल्क लगाने का प्रस्ताव सोमवार को राज्यसभा में पारित हो गया. उच्च सदन ने मसूर, बोरिक एसिड और डायग्नॉस्टिक व लेबोरेटरी रीजेंट्स पर भी बेसिक सीमाशुल्क (बीसीडी) बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. प्रस्ताव में मसूर पर बीसीडी 40 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी करने की मांग की गई थी. बोरिक एसिड पर सीमाशुल्क 17.5 फीसदी से बढ़ाकर 27.5 फीसदी हो जाएगा। वहीं, डॉयग्नॉस्टिक मदों में शुल्क 20 फीसदी से बढ़कर 30 फीसदी हो जाएगा.

वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से दोनों वैधानिक प्रस्ताव पेश किए जिन्हें ध्वनिमत से स्वीकार किया गया.पहले प्रस्ताव में सीमाशुल्क अधिनियम 1975 की पहली अनुसूची के अध्याय 98 के तहत 9806 00 00 नए शुल्क मद शामिल करने के लिए फरवरी 2019 में जारी अधिसूचना को मंजूरी प्रदान करने की मांग की गई जिसके तहत पाकिस्तान से आयातित सभी वस्तुओं पर सीमाशुल्क बढ़ाकर 200 फीसदी करने का जिक्र है

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs AUS, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 190 रनों का टारगेट, मार्नस लाबुशेन और ज़ेवियर बार्टलेट ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा ऐलान: Cockroach जनता पार्टी आज जारी करेगी एजुकेशन मैनिफेस्टो, मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज

IND vs AFG ODI Series 2026: अफगानिस्तान के खिलाफ शुभमन गिल के निशाने पर कई बड़े रिकॉर्ड, वनडे में रच सकते हैं इतिहास

India A vs Afghanistan A, 2nd ODI Match Scorecard: दांबुला में इंडिया ए ने अफगानिस्तान ए के सामने रखा 350 रनों का टारगेट, रुतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड