देश

Rajouri Encounter: राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में दो जवान शहीद, चार घायल; सेना का ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कंडी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए और चार अन्य घायल हो गए हैं.

Rajouri Encounter: राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में दो जवान शहीद, चार घायल; सेना का ऑपरेशन जारी
Indian Army (Photo: PTI)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कंडी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए और चार अन्य घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक राजौरी में शुक्रवार को आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में सेना के दो जवान शहीद हो गए और चार अन्य घायल हो गए. J&K: बारामूला में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर; 24 घंटों में 4 दहशतगर्दों का खात्मा. 

सेना ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि आतंकियों ने एक विस्फोटक उपकरण दागा जिसकी चपेट में आकर दो जवान शहीद हो गए और एक अधिकारी सहित चार घायल हो गए. आसपास से अतिरिक्त टीमों को मुठभेड़ स्थल रवाना किया गया है. जानकारी के मुताबिक इलाके में आतंकियों का एक समूह घिरा हुआ है.

घायल जवानों को उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया है. सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है और दोनों ओर से गोलीबारी की जा रही है. मुठभेड़ में आतंकियों के भी ढेर होने की संभावना है.

बता दें कि पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना पर तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान जैसे ही संयुक्त टीमें संदिग्ध स्थान पर पहुंचीं, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ शुरू हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2023 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).