Rajkot Horror: पोर्न देखने के बाद पति ने पत्नी पर किया हमला, उसे शक था- अश्लील वीडियो बनाती है बीवी

पोर्न देखने के आदी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर एक बड़ी सुई से हमला कर दिया, क्योंकि उसे संदेह था कि जो पोर्न वीडियो वह देख रहा था उसमें जो महिला थी वह वही थी.

अहमदाबाद, 24 अगस्त: गुजरात के राजकोट में मंगलवार रात चौंकाने वाली घटना सामने आई. पोर्न देखने के आदी पति ने अपनी पत्नी पर यह शक करने के बाद सुई से हमला किया. पति को शक था की उसकी बीवी ने एडल्ट मूवी में काम किया है. उसे संदेह था कि जो पोर्न वीडियो वह देख रहा था उसमें जो महिला थी वह उसकी पत्नी थी. पति ने मां को बचाने आई  बेटी को भी घायल कर दिया. शख्स के खिलाफ यूनिवर्सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी की पहचान हरेश भूपकर (51) के रूप में हुई, जबकि पीड़िता की पहचान गीता भूपकर (45) के रूप में हुई. घटना के दौरान हस्तक्षेप करने पर उनकी बेटी अनुश्री (24) को भी चोटें आईं. घटना के बाद महिला ने यूनिवर्सिटी थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है.

अपनी शिकायत में, पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति नया स्मार्टफोन खरीदने के बाद पोर्न देखने का आदी हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी सोते समय पीड़िता के पास आया और जूट अनाज की बोरियां सिलने में इस्तेमाल होने वाली बड़ी सुई से उस पर हमला कर दिया. उसकी चीख सुनकर उनकी बेटी अनुश्री उसे बचाने आई, लेकिन हरेश ने उस पर भी हमला कर घायल कर दिया.

रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला को पेट, दोनों हाथ और एक पैर पर चोटें आईं, जबकि उसकी बेटी को हाथ पर चोटें आईं.

पीड़िता से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 324 (हमला) के तहत गिरफ्तार कर लिया. गीता और उनकी बेटी दोनों को इलाज के लिए राजकोट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

रिपोर्ट में कहा गया है कि उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर अपने प्रेमी के साथ अश्लील वीडियो में काम करने और उसके साथ झगड़े करने का आरोप लगाया था. पिछले हफ्ते महिला शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची, लेकिन एफआईआर दर्ज करने से पहले परिवार ने मामला सुलझा लिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Satta Bazar Favorite Team: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट