Rajasthan UCC Bill: उत्तराखंड के बाद राजस्थान में भी यूसीसी लाने की योजना, भजन लाल सरकार में मंत्री मदन दिलावर ने दिए संकेत

उत्तराखंड के बाद राजस्थान सरकार भी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक लाने की योजना बना रही है. सूत्रों ने कहा कि राजस्थान में यूसीसी के लिए एक मसौदा समिति के गठन की घोषणा जल्द ही होने की संभावना है, इसके लिए आंतरिक तैयारी शुरू कर दी गई है.

जयपुर, 7 फरवरी : उत्तराखंड के बाद राजस्थान सरकार भी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक लाने की योजना बना रही है. सूत्रों ने कहा कि राजस्थान में यूसीसी के लिए एक मसौदा समिति के गठन की घोषणा जल्द ही होने की संभावना है, इसके लिए आंतरिक तैयारी शुरू कर दी गई है. यूसीसी के लिए ड्राफ्ट समिति बनाने का प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में पेश किया जा सकता है.

शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध की मांग को लेकर जयपुर में विरोध-प्रदर्शन करने वाली गुजरात की सामाजिक कार्यकर्ता तंजीम मेरानी को लिखे पत्र में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने यूसीसी लाने की बात कही. अपने पत्र में उन्होंने कहा, "समान नागरिक संहिता को लेकर एक मसौदा समिति बनाने का विषय जल्द ही मंत्रिपरिषद की बैठक में रखा जाएगा. संवैधानिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी." यह भी पढ़े: उत्तराखंड में सब के लिए लागू होगा एक कानून, विधानसभा में पास हुआ समान नागरिक संहिता बिल 

उन्होंने मीडिया से कहा, "पूरा देश एक होना चाहिए, एकरूपता होनी चाहिए. आज नहीं तो कल सरकार यूसीसी लाएगी." सूत्रों ने बताया कि यूसीसी बिल का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति बनाई जाएगी. इस कमेटी में मंत्री, कानूनी विशेषज्ञ और अधिकारी रखे जायेंगे. एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा और उस पर जनता से सुझाव मांगे जाएंगे। फिर इसे विधानसभा में विधेयक के रूप में पेश किया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड