Rajasthan: खाद्य तेल से भरे टैंकर पलटने के बाद आग लगने से दो लोग जिंदा जले

राजस्थान के बाड़मेर जिले के कुड़ी गांव के बाहरी इलाके में खाद्य तेल से भरे टैंकर के पलट जाने के बाद आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि कुड़ी गांव के पास बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर अचानक वाहन के सामने आए जानवर को बचाने के प्रयास में एक टैंकर पलट गया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

जयपुर, 6 नवंबर: राजस्थान (Rajasthan) के बाड़मेर जिले के कुड़ी गांव के बाहरी इलाके में खाद्य तेल से भरे टैंकर के पलट जाने के बाद आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि कुड़ी गांव के पास बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर अचानक वाहन के सामने आए जानवर को बचाने के प्रयास में एक टैंकर पलट गया. Maharashtra: अहमदनगर जिला अस्पताल में आग लगने से 10 की मौत, कई झुलसे, इलाज जारी

टैंकर के पलटते ही भीषण आग लग गई. पचपदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिया गया. दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. मृतकों की पहचान झुंझुनू के चिड़वा निवासी टैंकर चालक रणवीर सिंह और उम्मेद सिंह के रूप में हुई है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रक गुजरात से पंजाब जा रहा था और शवों को पचपदरा की मोर्चरी में रख दिया गया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है. उनके यहां पहुंचते ही शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे. आगे की जांच जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड