राजस्थान: ट्रक ने बारात को कुचला, 13 लोगों की मौत, 18 घायल

छोटी सादडी के डीएसपी विजय पाल सिंह संधू ने मंगलवार को बताया कि हादसा राजमार्ग 113 पर रामदेव मंदिर के निकट सोमवार रात हुआ. बंसवाड़ा से नीमबेहारा जा रहा ट्रक सड़क किनारे चल रही एक बारात में जा घुसा.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

जयपुर: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में तेज गति से आ रहा एक ट्रक सड़क किनारे चल रही एक बारात में घुस गया जिससे चार बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य लोग घायल हो गए. छोटी सादडी के डीएसपी विजय पाल सिंह संधू ने मंगलवार को बताया कि हादसा राजमार्ग 113 पर रामदेव मंदिर के निकट सोमवार रात हुआ. बंसवाड़ा से नीमबेहारा जा रहा ट्रक सड़क किनारे चल रही एक बारात में जा घुसा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस हादसे के बारे में जानकर उन्हें बहुत दु:ख हुआ. ‘‘मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिजन के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’’

संधू ने बताया कि घायलों को छोटी सादड़ी के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। बाद में, गंभीर रूप से घायल 15 लोगों को उदयपुर रेफर किया गया. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये एक शवगृह में रखवाया गया है. मामले की जांच जारी है.

उन्होंने बताया कि मृतकों में से नौ की पहचान दौलतराम (60), भारत (30), शुभम (5), छोटू (5), दिलीप (11), अर्जुन (15), ईशु (19), रमेश (30) और करण (28) के रूप में हुई है।

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: शुभमन गिल की कप्तानी पारी ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचाया, क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से रौंदा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: मुल्लांपुर स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 215 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Live Score Update: मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड