Rajasthan: पेट दर्द की शिकायत होने पर छुट्टी मांगने वाली छात्रा से टीचर ने की अश्लील हरकत, स्कूल में मचा हंगामा

गुरु और शिष्या का अनमोल रिश्ता कहा जाता हैं. लेकिन राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में इस रिश्ते को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है. भीलवाड़ा के करेड़ा पुलिस थाना अंतर्गत शिवपुर गांव के राजकीय विद्यालय में पढने वाली छात्रा को पेट में दर्द होने पर उसने घर घर जाने के लिए टीचर से छुट्टी मांगी

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Wikimedia Commons)

जयपुर: गुरु और शिष्या का अनमोल रिश्ता कहा जाता हैं. लेकिन राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में इस रिश्ते को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है. भीलवाड़ा के करेड़ा पुलिस थाना अंतर्गत शिवपुर गांव के राजकीय विद्यालय में पढने वाली छात्रा को पेट में दर्द होने पर उसने घर जाने के लिए टीचर से छुट्टी मांगी. लेकिन छात्रा का आरोप है कि टीचर ने उसे छुट्टी ना देते हुए उसके साथ अश्लील हरकत की. यह भी पढ़े: Maharashtra Shocker: पुणे में ट्यूशन टीचर नाबालिग छात्रा से महीनों से कर रहा था रेप, मां को सुनाई आप बीती- टेरेस पर ले जाकर करता था घिनौना काम

छात्रा के आरोप के अनुसार टीचर ने अश्लील हरकत करने के बाद धमकी भी दी. उसने कहा कि यदि वह किसी को घटना के बारे में बताया तो उसे परीक्षा में फेल कर दिया जाएगा. डरी सहमी छात्रा ने परिजनों को इस आप बीती बताई. इसके बाद स्कूल परिसर में जोरदार हंगामा मचा गया. गुस्साई भीड़ ने स्कूल में ताला  लगाने के बाद तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी. स्कूल पहुंच पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.

वहीं आरोपी टीचर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कहा कि परिजनों की तरह से शिकायत मिली कि शिवपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा को पेट दर्द की शिकायत हुई. उसने घर जाने के लिए अपनी एक सहेली के साथ हिंदी के अध्यापक नारायण के पास छूटी मांगने पहुची. आरोप है कि शिक्षक ने साथ गई छात्रा को बाहर भेज दिया और पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें करने लग गया.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rajasthan Road Tragedy: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: डंपर से टकराने के बाद SUV में लगी आग, 3 लोग जिंदा जले, 5 की हालत गंभीर; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड