Rajasthan Road Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, मां-बेटे की मौत

राजस्थान के अलवर जिले में बुधवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने और फिर पुलिया पर गिरने से एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए.

Road Accident (Photo: PTI)

जयपुर, 17 मई: राजस्थान के अलवर जिले में बुधवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने और फिर पुलिया पर गिरने से एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय कार की रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे थी. यह भी पढ़ें: AP Road Accident: आंध्र-प्रदेश तेलंगाना की सीमा पर सड़क हादसे में छह आदिवासी मजदूरों की मौत

गुजरात के पालनपुर निवासी मां-बेटे की दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी पालनपुर के रहने वाले थे और गुजरात से उत्तर प्रदेश के देवबंद जा रहे थे. हादसा इतना भयानक था कि कार हवा में उछलकर पूरी तरह से चकनाचूर हो गई. सुबह क्रेन से कार को उठाया गया.

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब छह बजे हादसे की सूचना मिली. अधिकारी मौके पर गए तो कार मौजपुर के पास हाईवे की पुलिया से लटकी मिली. लोगों ने गंभीर रूप से घायलों को कार से बाहर निकाला और बाद में उन्हें अलवर रेफर कर दिया गया. एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि कार करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई जा रही थी. चालक को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी. हादसे में 45 वर्षीय रशीदा की मौके पर ही मौत हो गई। उनके 25 वर्षीय बेटे अहमद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से रौंदा, राशिद खान ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs KKR, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 230 रनों का टारगेट, शुभमन गिल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Live Toss And Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड