Rajasthan Shocker: मकान मालिक के बेटे ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, शादी का दबाव बनाने पर जान से मारने की दी धमकी
राजस्थान के जयपुर में किराये के मकान पर अपने परिवार के साथ रह रही एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता के अनुसार जिस किराये के मकान में वह रह रही है. उस घर के मालिक का बेटा उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया.
Rajasthan Shocker: राजस्थान के जयपुर में किराये के मकान पर अपने परिवार के साथ रह रही एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता के अनुसार जिस किराये के मकान में वह रह रही है. उस घर के मालिक का बेटा उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. अब वह शादी के लिए दबाव बना रही है तो उसका बेटा उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है.
मकान मलिक के बटे के धमकी के बाद पीड़िता के परिवार वाले आदर्श नगर थाने में आरोपी के खिलाफ के केस दर्ज करवाया है. पुलिस केस दर्ज करने के बाद मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है. फिलहाल मामले में आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिफ्तार कर लिया जायेगा. यह भी पढ़े: राजस्थान: 6 साल की नाबालिग से रेप और हत्या का आरोपी गिरफ्तार, स्कूल से लड़की को अगवा कर दिया था वारदात को अंजाम
पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि करीब 11 महीने से वह परिवार के साथ यहां किराए पर रह रही है. किराए पर रहने आने के बाद मकान मालिक के बेटे से उसकी दोस्ती हो गई. उसके बाद युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करता रहा. पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ पिछले दस महीने से मालिक का बेटा शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2022 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

