Rajasthan Road Accident: राजस्थान के धौलपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, 1 की मौत और 13 घायल

राजस्थान के धौलपुर में बड़ा हादसा हुआ है. धौलपुर के बिशन गिरी बाबा आश्रम से लौटते समय श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई. ट्रॉली में कुल 14 लोग सवार थे. हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई.

Road Accident (img: File photo)

धौलपुर (राजस्थान), 27 अगस्त : राजस्थान के धौलपुर में बड़ा हादसा हुआ है. धौलपुर के बिशन गिरी बाबा आश्रम से लौटते समय श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई. ट्रॉली में कुल 14 लोग सवार थे. हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई. अन्य 13 लोग घायल हो गए. 13 घायल श्रद्धालुओं में से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है. शेष 11 लोग दुर्घटना स्थल के निकट एक अस्पताल में भर्ती हैं.

हादसे के संबंध में आंगई थाने के हेड कांस्टेबल अशोक सिकरवार ने बताया कि सुबह करीब 6:15 बजे पुलिस को ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने की सूचना मिली. हादसे की सूचना मिलने पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची जहां से ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने एक मृतक समेत सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. जहां से दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. यह भी पढ़ें : नोएडा: मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, तीन के पैर में लगी गोली

हेड कांस्टेबल ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के जगनेर थाना क्षेत्र के सिंगायच गांव के रहने वाले हैं. ये सभी ट्रैक्टर ट्रॉली में बिशन गिरी मेले में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे. तभी गदरपुरा गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली का स्टेयरिंग फेल हो गया जिससे ट्रैक्टर पलट गया.

हेड कांस्टेबल ने आगे बताया कि हादसे में वीरेंद्र ठाकुर पुत्र नवल सिंह की मौत हो गई, जबकि एक महिला श्रद्धा (50) और मासूम हेमंत (15) को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है. उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए 11 लोग मोहित (20), नवीन (16), रॉकी (18), कुसुमा (40), अनीता (35), वीरवती (35), शीला (40), खुटी (50), महेंद्र (40), यशपाल (18) और हिमांशु (8) का स्थानीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. उनकी हालत खतरे से बाहर है.

राजस्थान के धौलपुर से 35 किलोमीटर दूर एक गांव में 500 साल पुराना बिशन गिरी बाबा आश्रम है, जहां भभूति लगाकर बीमारियों का इलाज किया जाता है. यहां कैंसर, गांठ और त्वचा संबंधी समस्याओं का इलाज किया जाता है. बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और दूसरे शहरों से लोग यहां अपना इलाज करवाने आते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में आज बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Delhi Weather Update: दिल्ली में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल