Rajasthan Road Accident: राजस्थान में बस-ट्रॉली की भीषण टक्कर में तीन की मौत

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच टक्कर हो गई, जिसमें एक चालक और दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 46 अन्य घायल हो गए.

(Photo Credits ANI)

जयपुर, 23 अक्टूबर : राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच टक्कर हो गई, जिसमें एक चालक और दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 46 अन्य घायल हो गए. घटना बुधवार सुबह की है. अधिकारियों ने बताया कि 46 घायल बस यात्रियों में से 17 की हालत गंभीर है और उन्हें जयपुर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है.

जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बताया कि बस सवार अजमेर से दिल्ली राधास्वामी सत्संग में भाग लेने जा रहे थे, तभी कोटपूतली के कंवरपुरा स्टैंड पर सुबह करीब पांच बजे यह दुर्घटना हुई. कोटपूतली थानाधिकारी राजेश शर्मा ने बताया, "राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक स्लीपर बस अजमेर से दिल्ली जा रही थी, तभी कंवरपुरा स्टैंड के पास आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई. सभी घायलों को राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल सवारियों को जयपुर रेफर कर दिया गया." यह भी पढ़ें : कर्नाटक में विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा नेता योगीश्वर कांग्रेस में शामिल

हादसे की सूचना मिलने पर कलेक्टर, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि ट्रॉली चालक दुर्घटना के तुरंत बाद भाग गया. पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर दी है.

जिला कलेक्टर अग्रवाल ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री अजमेर के थे. सत्संग के लिए चार बसें एक साथ अजमेर से रवाना हुई थीं. इनमें से एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. मृतकों की पहचान अलवर निवासी माया, ब्यावर निवासी सुनीता साहू और जयपुर निवासी बस चालक विशाल शर्मा के रूप में हुई है. दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है. मामले की जांच की जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट