Rajasthan: जेपी नड्डा ने जयपुर पहुंचे राजनाथ सिंह, सरोज पाण्डेय और विनोद तावड़े से की फोन पर बात

राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के चयन के लिए होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयपुर पहुंचे तीनों केंद्रीय पर्यवेक्षकों राजनाथ सिंह, सरोज पाण्डेय और विनोद तावड़े से फोन पर बात कर उन्हें मुख्यमंत्री पद के चयन के लिए अहम निर्देश दिए हैं.

(Photo Credit: Twitter)

नई दिल्ली, 12 दिसंबर : राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के चयन के लिए होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयपुर पहुंचे तीनों केंद्रीय पर्यवेक्षकों राजनाथ सिंह, सरोज पाण्डेय और विनोद तावड़े से फोन पर बात कर उन्हें मुख्यमंत्री पद के चयन के लिए अहम निर्देश दिए हैं.

सूत्रों के मुताबिक, जेपी नड्डा ने तीनों केंद्रीय पर्यवेक्षकों को मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों के संबंध में सभी विधायकों से विचार-विमर्श करने का निर्देश दिया है. सूत्रों के मुताबिक, जयपुर पहुंचने के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए पुरजोर तरीके से दावेदारी कर रही वसुंधरा राजे सिंधिया से भी अलग से मुलाकात की है. यह भी पढ़ें : ED ने बंगाल राशन वितरण मामले में पहली चार्जशीट दाखिल की, मंत्री मल्लिक व बिजमान रहमान का नाम शामिल

यह माना जा रहा है कि इस वन टू वन मुलाकात में राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे सिंधिया का पक्ष भी सुना होगा और उन्हें आलाकमान के संदेश के बारे में भी जानकारी जरूर दी होगी. आपको बता दें कि, राजस्थान में अगले मुख्यमंत्री के चयन के लिए आज शाम को 4 बजे जयपुर में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी.

दिल्ली से गए तीनों केंद्रीय पर्यवेक्षकों - केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्य सभा सांसद सरोज पाण्डेय और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में आज ही नया मुख्यमंत्री चुना जाएगा और उसके बाद नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री आज ही राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश