'आत्महत्या करने जा रही हूं, बस एक बार चेहरा देख लेना', इतना बोलने के बाद Model ने छठी मंजिल से लगाई छलांग

जोधपुर की मॉडल गुनगुन उपाध्याय ने एक होटल के छठे फ्लोर से छलांग लगा दी. फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. छलांग लगाने से पहले उन्होंने अपने पिता से फोन पर बात की थी.

मॉडल गुनगुन उपाध्याय (Photo Credit : Instagram)

31 जनवरी: राजस्थान में जोधपुर (Jodhpur) शहर की मॉडल (Model) गुनगुन उपाध्याय (Gungun Upadhyay) ने रविवार को रातानाडा की लॉर्डस इन होटल (Hotel) के छठे फ्लोर से छलांग लगा दी. फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. छलांग लगाने से पहले उन्होंने अपने पिता से फोन पर बात की थी. उन्होंने कहा कि वह सुसाइड (Suicide) करने जा  रही है.

पुलिस के मुताबिक, गुनगुन मॉडलिंग करती है. वह शनिवार को उदयपुर से जोधपुर आई थी. जोधपुर आने के बाद उन्होंने अपने पिता गणेश उपाध्याय से फोन पर बताया कि वह आत्महत्या करने जा रही है.  गुनगुन ने अपने पिता से कहा "बस मेरा चेहरा देख लेना." इसके बाद घबराकर पिता गणेश ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी.

एसीपी देरावर सिंह ने फोन नंबर के आधार पर मॉडल गुनगुन की लोकेशन ट्रैक की. इसके बाद पुलिस रातानाडा इलाके की होटल पहुंची. पुलिस के होटल पहुंचने से पहले ही गुनगुन ने छठी मंजिल से छलांग लगा दी.

गुनगुन नीचे गिरते ही बेहोश हो गई, उन्हें तुरंत मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. डॉक्टरों का कहना है कि ऊंचाई से गिरने के कारण गुनगुन की पसलियों और पैर में फैक्चर आया है.

गुनगुन आत्महत्या क्यों करना चाहती थी इसका पता अभी नहीं चल पाया है. डॉक्टरों का कहना है कि गुनगुन का काफी खून बह चुका है, इसलिए फिलहाल वह बात करने की स्थिति में नहीं है. पुलिस के मुाबिक गुनगुन के होश में आने पर उनसे पूछताछ की जाएगी. गुनगुन के पिता गणेश जोधपुर में मंडी में व्यवसायी हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश