Shocking!! राजस्थान में 12 वर्षीय बच्ची ने दिया शिशु को जन्म, जांच में खुलासा, 10वीं के तीन लड़कों ने 9 महीने पहले किया था रेप

राजस्थान से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है. घटना राजस्थान के जोधपुर (Rajasthan Jodhpur Rape Case) की है जहां 12 वर्षीय स्कूली छात्रा का दुष्कर्म किया गया लेकिन मामले का खुलासा तब हुआ जब वो प्रेग्नेंट हुई और उसने एक शिशु को जन्म दिया.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

राजस्थान से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है. घटना राजस्थान के जोधपुर (Rajasthan Jodhpur Rape Case) की है जहां 12 वर्षीय स्कूली छात्रा का दुष्कर्म किया गया लेकिन मामले का खुलासा तब हुआ जब वो प्रेग्नेंट हुई और उसने एक शिशु को जन्म दिया.

हिन्दुस्तान की एक रिपोर्ट मुताबिक, जोधपुर में 12 वर्षीय लड़की ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है. बच्ची को जन्म देने वाली छात्रा 9वीं क्लास में पढ़ती हैं जबकि दुष्कर्म का आरोप उसके तीन सीनियर्स पर लगाया गया है. जिन लड़कों पर रेप का आरोप लगाया गया है वो 10 कक्षा के छात्र हैं.

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, कश्मीर के टॉप 10 आतंकियों की लिस्ट में शुमार अब्बास शेख और उसका राइट हेंड साकिब मंजरू मुठभेड़ में ढेर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार रात जोधपुर के एक अस्पताल में 12 वर्षीय लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया. मां और बच्चे दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है. दोनों फिलहाल अस्पताल में ही भर्ती हैं. डॉक्टर्स की एक टिम की निगरानी में दोनों की देखभाल की जा रही है.

वहीं इस मामले में शहर के उप पुलिस अधीक्षक राजूराम चौधरी ने घटना की जनकारी देते हुए बताया, जिस लड़की ने बच्ची को जन्म दिया है वो 9वीं क्लास की छात्रा है और उसके साथ उसके तीन सीनियरों ने दुष्कर्म किया था.

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी छात्र 10वीं क्लास में पढ़ते थे. तीनों छात्रों ने करीब नौ से दस महीने पहले लड़की का दुष्कर्म किया था. ये घटना तब की है जब लड़की स्कूल से अपना होमवर्क चेक कराकर घर वापस लौट रही थी. इस दौरान इन तीनों आरोपी लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले में आगे की जांच कर रही है. हालांकि अब तक किसी भी आरोपी के गिरफ्तार होने की खबर सामने नहीं आई है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड